देश

असम पोंजी स्कैम मामलों में CBI ने 18 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की 5 और चार्जशीट

सीबीआई ने असम सरकार द्वारा संदर्भित अनियमित जमा (Unregulated Deposit) घोटाला मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों के खिलाफ 5 अलग-अलग मामलों में चार्जशीट दाखिल की है. इनमें 16 निजी व्यक्ति और 2 संगठन शामिल हैं, जिनमें M/s Upepithets Holdings Pvt. Ltd. (UHPL) और Brahmaputra Sanchay & Biniyog Cooperative Society Ltd. (BSBCSL) का नाम शामिल है. ये चार्जशीट गुवाहाटी स्थित विशेष सीबीआई अदालत में दायर की गई हैं.

यह कार्रवाई सीबीआई गुवाहाटी द्वारा की गई है, जो असम पोंजी निवेश घोटाले से जुड़े मामलों की जांच कर रही है. इसके अलावा, सीबीआई दिल्ली ने भी इन मामलों में पहले ही 4 चार्जशीट दाखिल की हैं.

पहला मामला (RC 16E/2024)

सीबीआई ने Hemen Rava (डायरेक्टर), Sankar Saha (मैनेजर) और M/s Upepithets Holdings Pvt. Ltd. के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. इन पर आरबीआई और सेबी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए जनता को निवेश के नाम पर धोखा देने का आरोप है. आरोपी ने जनता से नोटरीकृत एग्रीमेंट के माध्यम से उच्च रिटर्न का झांसा देकर निवेश कराया और इस धनराशि का दुरुपयोग किया.

दूसरा मामला (RC 5E/2024)

इस मामले में Jiten Deka (चेयरमैन), Indrani Das (अज़ारा शाखा की मैनेजर), Sanjib Deka (सचिव), Himangshu Talukdar (चेयरमैन) और Brahmaputra Sanchay & Biniyog Cooperative Society Ltd. के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है. इन पर “गृहलक्ष्मी” नामक योजना के तहत जनता को 15% तक के वार्षिक रिटर्न का झांसा देकर निवेश करवाने और धनराशि गबन करने का आरोप है.

तीसरा मामला (RC 7E/2024)

Mainao Brahma, Dipankar Bhatta, Jyotisman Sarma और Sumit Barman पर आरोप है कि इन्होंने अवैध जमा योजनाएं चलाईं और जनता की धनराशि को अपने व अपने परिजनों के खातों में स्थानांतरित कर संपत्ति खरीदने और अन्य व्यक्तिगत उपयोग के लिए दुरुपयोग किया.

चौथा मामला (RC 6E/2024)

Rishiraj Gogoi और Joy Modak ने “Go Millions LLP” नामक कंपनी की आड़ में स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर निवेश करवाया और जनता से एकत्रित धन को किसी भी पंजीकृत योजना में जमा नहीं किया.

पांचवां मामला (RC 18E/2024)

Shankar Kumar Biswas, Rofiqul Islam, Dinesh Ch. Ray और Niranjan Kumar Malakar पर Titan Capital Market के नाम पर निवेश के लिए धन एकत्र करने और इसे अनियमित रूप से दुरुपयोग करने का आरोप है.

जांच जारी

सीबीआई ने जांच के दौरान निवेशकों का डेटा भी ट्रेस किया है, जो इन योजनाओं का शिकार हुए थे. सीबीआई ने कहा कि जांच जारी है और सभी दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

यह भी पढ़िए: 1,000 करोड़ के Ponzi Scam में फंसे एक्टर गोविंदा, EOW कर सकती है पूछताछ

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

5 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

6 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

6 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

6 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

7 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

7 hours ago