देश

CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आवास समेत 30 ठिकानों पर CBI का छापा, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के ठिकानों पर गुरुवार को सीबीआई ने छापा मारा. इस दौरान सीबीआई ने पूर्व राज्यपाल के दिल्ली स्थित आवास समेत जम्मू-कश्मीर में 30 ठिकानों पर तलाशी ली. सीबीआई की ओर से की गई ये कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के किरू हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में हुई है.

किरू हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा है मामला

बता दें कि ये मामला किश्तवाड़ में चिनाब नदी पर प्रस्तावित किरू हाईड्रो पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा हुआ है. जिसमें 2019 में 2200 करोड़ रुपये के सिविल वर्क का कॉन्ट्रैक्ट देने में कथित भ्रष्टाचार हुआ था.

सत्यपाल मलिक ने लगाए थे आरोप

गौरतलब है कि सत्यपाल मलिक ने आरोप लगाया था कि उन्हें राज्य का गवर्नर रहते हुए परियोजना से जुड़ी दो फाइल्स को अनुमति देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी. सत्यपाल मलिक 23 अगस्त से लेकर 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रह चुके हैं. इससे पहले सीबीआई ने पिछले महीने इसी मामले को लेकर दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में छापेमारी की थी.

आरोप है कि किरू जलविद्युत परियोजना से जुड़े सिविल कार्यों के लिए आवंटन में ई-टेडरिंग के संबंध में नियमों का पालन सही से नहीं किया गया. इसके अलावा सीवीपीपीपीएल की 47वीं बैठक में निर्णय लिया गया था कि रिवर्स नीलामी के साथ ई-टेंडरिंग के जरिए दोबारा कॉन्ट्रैक्टआवंटित किया जाएगा. बाद में इस प्रक्रिया को रद्द करने के बाद, इसे लागू नहीं किया गया. इसके अलावा CVPPPL की 48वीं बैठक में पिछले फैसले को भी पलटा गया.

यह भी पढ़ें- गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, सूरत में दो न्यूक्लियर प्लांट का करेंगे उद्घाटन, सवा लाख किसानों-पशुपालकों को करेंगे संबोधित

सीबीआई जिन 30 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, उनमें सत्यपाल मलिक के अलावा उनके पूर्व मीडिया सलाहकार और तीन चार्टर्ड अकाउंट्स के अलावा अन्य लोग शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी पर टिप्पणी मामले में पवन खेड़ा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…

7 minutes ago

पत्नी से नाराज पति ने मायके के बाहर 3 स्कूटियों में लगाई आग, CCTV वीडियो हुआ वायरल

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…

10 minutes ago

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

21 minutes ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

35 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

43 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

45 minutes ago