देश

सिद्धारमैया सरकार ने मंदिरों पर लगाया 10 प्रतिशत टैक्स, भड़की बीजेपी बोली- हिंदू विरोधी नीति अपना रही है कांग्रेस

Siddaramaiah Government Temples Tax: कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार ने मंदिरों पर 10 प्रतिशत टैक्स लगाया है. इसको लेकर अब जमकर राजनीति हो रही है. भाजपा ने कर्नाटक की सरकार को हिंदू विरोधी बताया और जमकर आलोचना भी की. बता दें बुधवार को कर्नाटक की सिद्धरमैयार सरकार ने कर्नाटक हिंदू धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ बंदोबस्ती विधेयक 2024 पारित किया था. विधेयक पारित होने के बाद भाजपा ने निशाना साधते हुए कांग्रेस सरकार को एंटी हिंदू करार दिया.

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कहा कि सरकार हिंदू विरोधी नीतियां अपनाकर अपना खाली खजाना भरना चाहती है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि कांग्रेस सरकार लगातार हिंदू विरोधी नीतियां अपना रही है. कांग्रेस ने हिंदू मंदिरों के राजस्व पर टेढ़ी नजर डाल दी है. येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने खजाने भरने के लिए यह विधेयक पारित किया है. इस धन का इस्तेमाल राज्य के विकास में नहीं बल्कि किसी और जगह पर करना चाहती है. येदियुरप्पा ने कहा कि किसी अन्य धर्मों को निशाना क्यों नहीं बनाया जा रहा है?

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: “विधानसभा को भंग करना चाहते हैं नीतीश कुमार”, कैबिनेट विस्तार न होने पर तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला

जानें पूरा मामला

येदियुरप्पा के बयान पर पलटवार करते हुए कर्नाटक के मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है. कांग्रेस ही हिंदुत्व की सच्ची समर्थक है. बता दें कि कांग्रेस सरकार एक बिल लेकर आई है जिसके अनुसार 1 करोड़ से अधिक की कमाई करने वाले मंदिरों से 10 फीसदी की आय वसूल करेगी. वहीं जिन मंदिरों की आय 1 करोड़ से अधिक है उसे 10 फीसदी टैक्स देना पड़ेगा. वहीं जिन मंदिरों की इनकम 10 लाख से 1 करोड़ के बीच है उसे पांच फीसदी टैक्स भरना होगा.

ये भी पढ़ेंः गुजरात दौरे पर पीएम मोदी, सूरत में दो न्यूक्लियर प्लांट का करेंगे उद्घाटन, सवा लाख किसानों-पशुपालकों को करेंगे संबोधित

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

यूपी से राज्यसभा जाएंगी स्मृति ईरानी? 10 सीटों का गणित गरम, सपा भी उतारेगी 3 उम्मीदवार

यूपी की 10 राज्यसभा सीटों के चुनाव के लिए BJP में उम्मीदवारों के नाम पर…

13 minutes ago

PAK फौज पर कहर बनकर टूटी BLA की महिला ब्रिगेड! 9 सैनिकों को किया ढेर, VIDEO किया जारी

BLF attack on Pakistan Army: बलूचिस्तान में BLF ने पाकिस्तानी सुरक्षा बलों पर हमलों का…

22 minutes ago

बिना खेले ही ‘गोल्ड’ जीतेगा भारत: एशियन गेम्स में टीम इंडिया का चमक सकता है भाग्य, जानें कैसे?

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी की रेस में इन 2 हसीनाओं ने मारी एंट्री, आज लड़कों में से चुना जाएगा नया दावेदार

सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में उठापटक का दौर जारी है. हालिया…

59 minutes ago

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

2 hours ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

2 hours ago