देश

WAPCOS के पूर्व CMD के घर CBI की रेड, 38.8 करोड़ कैश और कई कीमती सामान बरामद

Delhi: सीबीआई ने मंगलवार को वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (WAPCOS) के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राजिंदर कुमार गुप्ता के घर छापा मारा था. CBI की इस रेड में उनके घर से 20 करोड़ नकद और कई कीमती सामान बरामद हुए. वहीं दूसरे दिन बुधवार को भी सीबीआई की छापेमारी जारी रही और अबतक कुल 38.8 करोड़ रुपये बरामद हुए हैं. सीबीआई ने राजिंदर कुमार गुप्ता के अलावा उनके परिवार के अन्य सदस्यों के यहां भी छापेमारी की है. वहीं केंद्रीय जांच ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजिंदर गुप्ता, उनकी पत्नी रीमा सिंगल और बेटे गौरव के अलावा बहू कोमल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में केस दर्ज किया है. वहीं आज बुधवार को राजेंद्र कुमार गुप्ता और उनके बेटे गौरव सिंगल को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आय से अधिक संपत्ति

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीआई के प्रवक्ता ने इस मामले में बताया है कि कहा कि CBI ने वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड के पूर्व CMD और उनके परिवार के सदस्यों पर यह आरोप लगाया है कि 1 अप्रैल, 2011 से 31 मार्च, 2019 तक आरोपी के कार्यकाल के दौरान उनके पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति थी.

दिल्ली से लेकर गुरुग्राम तक करोड़ों की प्रॉपर्टी

सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्त होने के बाद आरोपी ने दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी के नाम से प्राइवेट कंसल्टेंसी का बिजनेस शुरू किया था. वहीं आरोपियों की कथित अचल संपत्तियों में गुरुग्राम, दिल्ली, पंचकुला, चंडीगढ़ और सोनीपत में कई फ्लैट, व्यावसायिक संपत्तियां और फार्महाउस है.

इसे भी पढ़ें: Karnataka Elections: भाजपा छोड़ चुके हैं जगदीश शेट्टार, लेकिन दफ्तर में अब भी लगी हैं पीएम मोदी और अमित शाह की तस्वीरें, जानिए पूर्व सीएम ने क्या कहा

19 जगहों पर CBI की छापेमारी

मिली जानकारी के अनुसार CBI ने आरोपी के दिल्ली गुरुग्राम, चंडीगढ़, सोनीपत और गाजियाबाद में 19 स्थानों पर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में नकदी, सोने चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान के अलावा कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी इस छापेमारी में बरामद की गई है. बता दें कि WAPCOS, जल शक्ति मंत्रालय के तहत भारत सरकार का एक उपक्रम है.

Rohit Rai

Recent Posts

जमीअत हिमायतुल इस्लाम का बड़ा संगठनात्मक फैसला: उत्तर प्रदेश कमेटी भंग, नए ज़िला अध्यक्षों की घोषणा जल्द

राष्ट्रीय अध्यक्ष क़ारी अबरार जमाल ने संगठन को मजबूत करने के लिए लिया निर्णय, पूर्व…

15 minutes ago

ब्रिटेन और फ्रांस के बीच घिरा था सियाम, फिर भी गुलाम नहीं बना थाईलैंड; जानिए आजादी की दिलचस्प कहानी

ब्रिटेन और फ्रांस जैसी बड़ी औपनिवेशिक ताकतों से घिरे होने के बावजूद थाईलैंड आखिर कैसे…

19 minutes ago

मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा ने किया सुसाइड, फंदे से कमरे में लटका मिला शव

मुजफ्फरनगर के बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में एमबीबीएस फाइनल ईयर की छात्रा शगुन सैनी ने…

25 minutes ago

क्या है दशहरे की तरह रूस में मनाए जाने वाला मस्लेनित्सा? जानें 400 साल पुराने कहानी

Russian Maslenitsa Tradition Like Dussehra: दशहरे की तरह रूस में भी पुतला जलता है. जानिए…

35 minutes ago

बदन पर खाकी, हरकतों से अपराधी! पंडाल में ASI ने वालंटियर से की छेड़छाड़, जानें फिर क्या हुआ?

कोलकाता के सुरुचि संघ दुर्गा पूजा पंडाल में 21 वर्षीय महिला वालंटियर से छेड़छाड़ के…

44 minutes ago

मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की पीएम मोदी ने की तारीफ, ‘पंच परिवर्तन’ को बताया समाज के लिए अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी…

45 minutes ago