खेल

MI vs PBKS: सूर्या-ईशान की तूफानी पारी, 215 रनों का टारगेट बना बौना, पंजाब को उसके घर में 6 विकेट से दी मात

MI vs PBKS, IPL 2023 MATCH highlights: मुंबई इंडियंस ने एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में पंजाब किंग्स को उसके घर में ही हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने चौके-छक्के की बौछार की और फैंस ने इस मैच का खूब मजा लूटा. टॉस जीतकर मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने पहले बॉलिंग चुनी. मगर पंजाब ने लियम लिविंगस्टन की तूफानी पारी के दम पर 215 रन का बड़ा टारगेट सेट किया.

जवाब में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन की तूफानी पारी और डेविड-तिलक की ‘फिनिशिंग टच’ की बदौलत 7 गेंद शेष रहते ही ये मैच अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: बारिश ने बिगाड़ दिया खेल, लखनऊ-चेन्नई मैच रद्द, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

सूर्या-ईशान की मैच विनिंग पार्टनरशिप

सूर्यकुमार यादव (66 रन) और ईशान किशन (75 रन) के बीच साझेदारी ने ना केवल मुंबई को मुश्किलों से निकाला बल्कि जीत की कहानी भी लिखी. 215 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने पावरप्ले में 2 विकेट गंवा दिए. कप्तान रोहित शर्मा शून्य पर पवेलियन लौट गए थे. मगर नंबर-4 पर उतरे सूर्यकुमार यादव ने ईशान किशन के साथ पारी संभाली. दोनों ने 116 रन की मैच विनिंग पार्टनरिशप भी की.

पंजाब ने बनाए थे 214 रन

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली में यह मुकाबला खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने जितेश शर्मा और लियाम लिविंगस्टोन की शानदार पारी के दम पर तीन विकेट के नुकसान पर 214 रनों का विशाल स्कोर बनाया था.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

MI: रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, तिलक वर्मा, कैमरून ग्रीन, पीयूष चावला, अरशद खान, ईशान किशन (WK), कुमार कार्तिकेय, जोफ्रा आर्चर और आकाश मधवाल.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : सूर्यकुमार यादव, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडॉर्फ और अर्जुन तेंदुलकर.

PBKS: शिखर धवन (C), शाहरुख खान, सैम करन, मैथ्यू शॉर्ट, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (WK), राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह और प्रभसिमरन सिंह.

इम्पैक्ट प्लेयर्स : नाथन एलिस, सिकंदर रजा, भानुका राजपक्षे, कगिसो रबाडा, ऋषि धवन.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

2 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

2 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

2 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

3 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

3 hours ago