पूर्व IAS रमेश अभिषेक.
CBI raids former DPIIT Secretary Ramesh Abhishek: आय से अधिक संपत्ति मामले में सीबीआई ने DPIIT के पूर्व सचिव रमेश अभिषेक के खिलाफ मंगलवार को उनके घर और अन्य ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सीबीआई ने उनके परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की.
1982 बैच के आईएएएस अधिकारी रमेश अभिषेक कई पदों पर रहने के बाद 2019 में DPIIT के सचिव पद से सेवानिवृत हुए थे. वे ओडिशा के रहने वाले हैं. रमेश अभिषेक पर आरोप है कि उन्होंने आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है.
सीबीआई के अधिकारियों की मानें तो आय से अधिक संपत्ति मामले में रमेश अभिषेक पर मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को उनके परिसरों पर एजेंसी ने छापा मारा. बता दें कि पूर्व अधिकारी के खिलाफ इस मामले की जांच लोकपाल भी कर रहा है. उनके खिलाफ मई 2019 में शिकायत दर्ज कराई गई थी. लोकपाल की तीन सदस्यीय बेंच में शामिल पिनाकी चंद्र घोष इंद्रजीत गौतम और दिनेश कुमार जैन ने एजेंसी को अधिकारी के खिलाफ जांच का आदेश दिया था.
ये भी पढ़ेंः हाथ से मैला ढोने पर रोक लगाने में विफल हुई सरकार, हाई कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को जारी किया नोटिस
पीटीआई की रिपोर्ट मानें तो रमेश अभिषेक एफएमसी के चेयरमैन हुआ करते थे. एक्सचेंज की ओर से बयान दिया गया कि 5600 करोड़ के घोटाले की वजह एफएमसी चेयरमैन की ओर से डीसीए को दी गई गलत सलाह थी. इसके बाद एफसीआरए के तहत मिली छूट की कुछ शर्तों को तोड़ा गया था. इसके बाद डीसीए ने 2012 में कारण बताओ नोटिस जारी किया था. फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर ईडी इस मामले की जांच कर रही है.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…
उत्तराखंड में हुए विवाद के बाद दलेर मेहंदी के बेटे गुरदीप मेहंदी ने पहली बार…
India vs New Zealand T20: भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक…
Houthi Attack on Saudi Arabia: सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों ने फिर मिसाइल हमला किया.…