देश

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को CBI ने भेजा समन, भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए बुलाया

CBI Summons Satyapal Malik: जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने बयानों को लेकर आजकल सुर्खियों में बने हुए हैं. वहीं सीबीआई ने भ्रष्टाचार के दो मामलों में उन्हें मौखिक समन भेजा है. सीबीआई ने उन्हें इस महीने की 27 और 28 तारीख को तलब किया है. हालांकि इसे लेकर सीबीआई ने किसी तरह की पुष्टि नहीं की है.

इस घोटाले में भेजा समन

सत्यपाल मलिक को सीबीआई ने बीमा घोटाले को लेकर यह समन भेजा है. इसे लेकर मलिक ने खुद जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल का कहना था कि सीबीआई उनके द्वारा रिपोर्ट किए गए मामले को लेकर उनसे पूछताछ करना चाहती है.

पिछले साल भी की थी पूछताछ

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार CBI ने जम्मू-कश्मीर में दो परियोजनाओं में अनियमितताओं को लेकर मामला दर्ज किया था. बताया जा रहा है कि सीबीआई ने इसी मामले में पूछताछ के लिए उन्हें पेश होने को कहा है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इसे लेकर एक बड़ा दावा किया था. उन्होंने बताया था कि दो फाइलों पर साइन करने के लिए उन्हें 300 करोड़ रूपये का प्रस्ताव दिया गया था. वहीं सीबीआई ने बीते साल अक्टूबर में भी सत्यपाल मलिक से पूछताछ की थी.

सीबीआई चाहती है स्पष्टीकरण

सत्यपाल मलिक ने CBI द्वारा भेजे गए समन को लेकर कहा कि मेरे दी गई रिपोर्ट के बारे में सीबीआई कुछ स्पष्टीकरण चाहती है. वहीं मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीबीआई ने उन्हें बीमा घोटाले से जुड़े सवालों को लेकर यह नोटिस जारी किया है.

इसे भी पढ़ें: Afsa Ansari: मुख्तार अंसारी की पत्नी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, जानें क्यों तलाश कर रही है यूपी पुलिस

सत्यपाल मलिक ने लिया था राम माधव का नाम

कुछ दिनों पहले ही पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने आरएसएस के राम माधव पर आरोप लगाते हुए यह दावा किया था कि एक फाइल को पास कराने के लिए वह उनके पास आए थे. वहीं राम माधव ने इसका खंडन करते हुए कहा कि ये सारी बातें निराधार हैं. इसे लेकर उन्होंने सत्यपाल मलिक के खिलाफ मानहानि का नोटिस भी भेजा है. राम माधव ने कहा कि वे खबरों में बने रहने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

वोटर लिस्ट में 13,150 नाम बदले जाने का दावा, 804 नाम हटे और 2,600 नए जुड़े, पीलीभीत से उठे विवाद ने पूरे UP में मचाई हलचल

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

2 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

27 minutes ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

37 minutes ago

‘शारीरिक संबंध बनाने से क्यों रहें दूर?’ अजीबोगरीब दलील देकर बुरे फंसे मुफ्ती तारिक मसूद, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; देखें VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी स्कॉलर मुफ्ती तारिक मसूद के महिलाओं पर दिए आपत्तिजनक बयान पर बवाल.…

54 minutes ago

‘हनुमान अंश’ के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की अनुप्रिया नागर की तारीफ

फिल्म निर्माता अनुप्रिया नागर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की है.…

59 minutes ago