देश

छत्तीसगढ़ में CBI का बड़ा एक्शन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल समेत 17 जगहों पर छापेमारी

छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा एप घोटाले को लेकर सीबीआई ने बुधवार सुबह बड़ी कार्रवाई की. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ आईपीएस, पूर्व आईएएस और कांग्रेस नेताओं के ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी की गई. रायपुर और भिलाई में कुल 17 स्थानों पर सीबीआई ने रेड मारी.

सीबीआई की टीम ने सुबह 7 बजे एकसाथ 17 स्थानों पर छापा मारा. इनमें रायपुर और भिलाई में कई बड़े नाम शामिल हैं. छापेमारी के दौरान रायपुर में पदस्थ ASP अभिषेक माहेश्वरी के फ्लैट को सीबीआई ने सील भी कर दिया है. इस कार्रवाई के बाद प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है.

सीबीआई निष्पक्ष जांच कर रही है-डिप्टी सीएम

छापेमारी को लेकर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, “CBI की कार्रवाई पूरी तरह से निष्पक्ष है. जांच एजेंसी जहां भी गड़बड़ी पाती है, वहां कार्रवाई करती है.” उन्होंने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि छापे किस विषय से जुड़े हैं, लेकिन कई मामलों में सीबीआई जांच चल रही है.

कांग्रेस ने बताया बदले की कार्रवाई

इस छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है. पार्टी प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, “जब से भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, भाजपा घबरा गई है. पहले ईडी भेजी और अब सीबीआई आ गई. लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है.” कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी इस कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया.

CBI ने जारी किया बयान, बड़े खुलासे का दावा

छापेमारी के बीच सीबीआई का आधिकारिक बयान भी सामने आया है. सीबीआई ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह मामला महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़ा है. इस प्लेटफॉर्म का संचालन रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर कर रहे हैं, जो इस समय दुबई में स्थित हैं.

CBI के मुताबिक, जांच में खुलासा हुआ है कि इस सट्टेबाजी नेटवर्क के सुचारू संचालन के लिए लोक सेवकों को “सुरक्षा धन” के रूप में बड़ी रकम दी गई. यह मामला पहले रायपुर की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में इसे व्यापक जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया गया.

रायपुर-भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ रायपुर और भिलाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और सीबीआई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

CBI के मुताबिक, तलाशी के दौरान डिजिटल और दस्तावेजी साक्ष्य बरामद किए गए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है. एजेंसी ने कहा कि जांच अभी भी जारी है और आगे और भी खुलासे हो सकते हैं. छत्तीसगढ़ में यह छापेमारी सियासी हलचल को और बढ़ा सकती है. अब देखना होगा कि इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है.

ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में कौशल विकास और आईटी हब के विकास को मिलेगा बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

-भारत एक्सप्रेस

प्रियंका कौशल

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

3 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

3 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

3 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

3 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

3 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

4 hours ago