वामपंथी विचारधारा वाले कॉमेडियन कुणाल कामरा ने एक नया पैरोडी सॉन्ग सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर कटाक्ष किया. वीडियो में कामरा ने साड़ी पहने हुए निर्मला सीतारमण को “साड़ी वाली दीदी” और “निर्मला ताई” कहकर तंज कसा, यह गीत इस बात पर आधारित था कि वह लोगों की सैलरी लूटने आई हैं.
कुणाल कामरा ने इस पैरोडी सॉन्ग के जरिए निर्मला सीतारमण के वित्त मंत्री के तौर पर कार्यकाल पर तीखा व्यंग्य किया. इस वीडियो के बाद उन्होंने 5 दिनों में तीन और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें से एक में उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर भी कटाक्ष किया था. 22 मार्च को कामरा ने शिंदे के राजनीतिक करियर पर एक गाने की पैरोडी बनाई थी, जिसमें उन्हें गद्दार बताया गया था.
कामरा के इस वीडियो के बाद शिंदे समर्थकों ने उस होटल में तोड़फोड़ की थी, जहां यह शो रिकॉर्ड किया गया था. इस घटना के बाद कुणाल कामरा के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी. इसके बाद मुंबई पुलिस ने कामरा को दूसरा समन भेजा क्योंकि वह पहले समन पर पेश नहीं हुए थे. उनके वकील ने 7 दिन का वक्त मांगा था, लेकिन पुलिस ने इसे नकारा.
शिवसेना (शिंदे गुट) ने इस पैरोडी को एकनाथ शिंदे से जोड़कर देखा है. उनका आरोप है कि पैरोडी में शिंदे के लुक और उनकी गुवाहाटी यात्रा का जिक्र किया गया, जिससे यह उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. शिवसेना ने शिंदे को गद्दार और दलबदलू बताया, साथ ही यह भी कहा कि वह फडणवीस की गोद में बैठने वाले हैं.
विवाद के बीच, एकनाथ शिंदे ने कहा कि हास्य और कटाक्ष करना गलत नहीं है, लेकिन यह भी जरूरी है कि इस दौरान शिष्टाचार बनाए रखा जाए. शिंदे ने यह आरोप भी लगाया कि कुणाल कामरा ने यह सब जानबूझकर किया है, जैसा कि लगता है कि उन्होंने इसके लिए किसी से सुपारी ली हो.
कामरा पर FIR दर्ज होने के बाद महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने विधानसभा में कहा कि कुणाल कामरा की कॉल रिकॉर्डिंग, CDR और बैंक स्टेटमेंट की जांच की जाएगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कौन है. इसके अलावा, बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की टीम ने यूनीकॉन्टिनेंटल होटल पर कार्रवाई की.
इस पैरोडी के कारण शिवसेना (शिंदे गुट) के कार्यकर्ताओं ने 25 मार्च को मुंबई स्थित यूनीकॉन्टिनेंटल होटल में तोड़फोड़ की. इस घटना में कुल 40 शिवसैनिकों पर FIR दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें- राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद के घर बुलडोजर लेकर पहुंची करणी सेना
-भारत एक्सप्रेस
राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…
दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…
वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…
Kaizad Bharucha resigns HDFC Bank Deputy MD: HDFC बैंक के डिप्टी MD कैजाद भरूचा ने…
Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…
दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…