केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
राष्ट्रपति भवन की तरफ से जी-20 समिट के बाद आयोजित किए जाने वाले डिनर के निमंत्रण पत्र को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है. निमंत्रण पत्र पर प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखा होने से विपक्षी दलों ने विरोध शुरू कर दिया है. जिसको लेकर पूरे देश में इंडिया Vs भारत पर चर्चा हो रही है. विरोध और समर्थन का दौर जारी है. ऐसे में केंद्र सरकार ने साफ कर दिया है कि सरकार कोई नाम बदलने नहीं जा रही है. ये सिर्फ एक अफवाह उड़ाई जा रही है.
दरअसल, 8-10 सितंबर के बीच दिल्ली में जी20 समिट का आयोजन होने जा रहा है. जिसके लिए 9 सितंबर के लिए देश के गणमान्य लोगों को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने निमंत्रण पत्र भेजा है. जिसमें प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा हुआ है. इसी को लेकर विपक्ष ने सरकार पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि मोदी सरकार इंडिया दैट इज भारत जो संविधान में लिखा गया है उसे खत्म करना चाहती है. इसके अलावा विदेश मंत्रालय ने भी पीएम मोदी के इंडोनेशिया दौरे पर प्राइम मिनिस्टर ऑफ भारत लिख दिया.
अब नाम बदलने की अफवाहों के बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बयान जारी किया है कि नाम बदलने की बातें सिर्फ कोरी अफवाह है. संसद के विशेष सत्र में सरकार ऐसा भी कुछ नहीं करने जा रही है. ये अफवाह कौन फैला रहा है और क्यों फैलाई जा रही है.
अनुराग ठाकुर ने कहा कि “आखिर भारत शब्द से किसी को क्या दिक्कत है. ये उनकी मानसिकता को दिखाता है. उनके मन में भारत को लेकर विरोध है, शायद इसीलिए जब वह विदेश जाते हैं तो वहां पर भारत की आलोचना करते हैं. ”
उन्होंने कहा, ‘आखिर भारत शब्द से किसी को क्या दिक्कत हो सकती है, आखिर भारत शब्द से किसी को क्या दिक्कत है. यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है, उनके मन में भारत को लेकर विरोध है, शायद इसलिए ही जब वह विदेश जाते हैं तो वह वहां पर भारत की आलोचना करते हैं.’
-भारत एक्सप्रेस
सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…
Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…
Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…
Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…
SP BJP Poster War: यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भगवान कृष्ण के नाम…