देश

संसद के विशेष सत्र में इन चार विधेयकों पर होगी चर्चा, कांग्रेस बोली- दबाव में आकर मोदी गवर्नमेंट ने जारी किया Agenda

Special Session: केंद्र की मोदी सरकार ने 18-22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है. संसद के विशेष सक्ष को लेकर सरकार की तरफ से प्रस्तावित एजेंडा जारी किया गया है. जिसमें सत्र के पहले दिन लोकसभा और राज्यसभा में 75 सालों की संसद की यात्रा पर चर्चा होगी. इस दौरान संविधान सभा से लेकर आज तक की संसदीय यात्रा पर चर्चा होगी. वहीं इस दौरान केंद्र सरकार सदन में चार विधेयकों को भी पेश करेगी.

इन विधेयकों पर होगी चर्चा

बता दें कि 3 अगस्त को अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक 2023 और प्रेस और आवधिक पंजीकरण विधेयक 2023 को राज्यसभा में पारित किया गया था. इन्हें अब लोकसभा में पेश किया जाएगा. इसके अलावा राज्यसभा में 10 अगस्त को पेश किए गए डाकघर विधेयक 2023 और मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) विधेयक, 2023 पर चर्चा होगी.

एजेंडा जारी करने की मांग हो रही थी

वहीं पांच दिनों के सरकार की तरफ से बुलाए गए विशेष सत्र को लेकर लेकर विपक्ष लगातार हमलावर हो रहा था. कांग्रेस मांग कर रही थी कि सरकार की तरफ से विशेष सत्र को लेकर एजेंडा जारी नहीं किया जा रहा है. कयास लगाए जा रहे थे कि मोदी सरकार विशेष सत्र में एक देश एक चुनाव और इंडिया का नाम बदलकर भारत कर सकती है, लेकिन जारी किए गए एजेंडे में इनका कोई जिक्र नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें- ED Raid: कभी आरा रेलवे स्टेशन पर जलेबी बेचते थे जेडीयू MLC राधाचरण सेठ, अब मनी लॉन्ड्रिंग और खनन के मामले में ईडी ने किया गिरफ्तार

जयराम रमेश ने सरकार पर बोला हमला

सरकार की तरफ से जारी किए गए एडेंजे को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस महासचिव ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” आखिरकार सोनिया गांधी की तरफ से पीएम को लिखे पत्र के दबाव में मोदी सरकार ने 18 सितंबर से शुरू हो रहे विशेष सत्र का एजेंडा जारी कर दिया है. जो एजेंडा जारी किया गया है उसमें ऐसा कुछ भी नहीं है. इन सबके लिए एक नवंबर में शीतकालीन सत्र का इतंजार किया जा सकता था. ” उन्होंने आगे कहा कि सदन में हमेशा की तरह आखिरी क्षण में नए मुद्दे आने को तैयार हैं. परदे के पीछे कुछ और है!

विपक्षी नेताओं को भेजा गया निमंत्रण

केंद्र सरकार ने विशेष सत्र शुरू होने से एक दिन पहले 17 सितंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है. संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए विपक्षी दलों के सभी नेताओं को निमंत्रण भेज दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

7 minutes ago

RBI के फैसलों से बदली तस्वीर; 6 महीने में पहली बार रुपए ने लगाई इतनी बड़ी छलांग, डॉलर हुआ कमजोर

Indian Rupee Surge: RBI के नए फैसलों के बाद भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले 96…

7 minutes ago

अडाणी ग्रामोत्सव में दिखी गांव की रौनक, खेल-कूद और लोकगीतों ने बांधा समां

Adani Gramotsav: मिर्जापुर के दाढ़ीराम गांव में आयोजित दो दिवसीय अदाणी ग्रामोत्सव में खेल प्रतियोगिताएं,…

20 minutes ago

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

36 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

2 hours ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago