देश

MP News: दतिया में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 5 लोगों की मौत कई घायल, कमलनाथ ने सरकार पर बोला हमला

मध्य प्रदेश के दतिया जिले में दो गुटों के बीच हुए विवाद में गोली चलने 5 लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया से विधायक हैं. ऐसे में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

दो पक्षों में विवाद के बाद चली गोली

पुलिस अधिकारियों की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइन थाना इलाके के रेड़ा गांव में दांगी और पाल समाज के दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था. जानवरों को चराने को लेकर हुए विवाद के बाद 13 सितंबर को एक पंचायत बुलाई गई थी. पंचायत के दौरान प्रकाश दांगी और प्रीतम पाल के बीच कहासुनी शुरू हो गई. जिसमें विवाद बढ़ गया और इसी बीच फायरिंग शुरू हो गई.

फायरिंग में 5 लोगों की मौत

फायरिंग होने से मौके पर हड़कंप मच गया. जिसमें दोनों पक्षों के 5 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई. वहीं इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया. जहां उनका इलाज चल रहा है. गांव में भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने जारी किया विशेष सत्र का एजेंडा, इन विधेयकों पर होगी चर्चा, कांग्रेस बोली- दबाव में आकर मोदी गवर्नमेंट ने जारी किया Agenda

कमलनाथ ने शिवराज सरकार पर बोला हमला

वहीं इस घटना को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है. कानून-व्यवस्था संभालने वाले गृह मंत्री के जिले में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत दिल दहलाने वाली घटना है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि दतिया के रेड़ा गांव की घटना ये बताती है कि कमीशन और भ्रष्टाचार की व्यवस्था ने कानून-व्यवस्था से आम जनता का भरोसा खत्म कर दिया है. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत फैल गई है. [‘पैसे दो काम लो की’ की व्यस्था ने 5 लोगों की जान ले ली.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

24 साल बाद अर्बन लैंड सीलिंग मामले में याचिका खारिज, अब दीवानी अदालत जाने की छूट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अर्बन लैंड सीलिंग के 24 साल पुराने मामले में देरी से दाखिल…

6 minutes ago

वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग और SIR प्रक्रिया को लेकर INDIA गठबंधन ने दिल्ली में…

9 minutes ago

अंधविश्वास का खूनी खेल: सोते समय भाई ने दो बहनों को कुल्हाड़ी से काटा

झारखंड के धालभूमगढ़ में अंधविश्वास के चलते एक भाई ने बीमारी ठीक कराने के लिए…

21 minutes ago

ऋषभ पंत को बड़ा झटका, न्यूजीलैंड दौरे के 2 मैचों से बाहर; इस खिलाड़ी की हुई एंट्री

India A vs New Zealand A: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत लेफ्ट-साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड…

26 minutes ago

PHDCCI को मिला नया नेतृत्व, अनिल गुप्ता बने अध्यक्ष; संजय सिंघानिया और अंशुमान सिंघानिया को भी बड़ी जिम्मेदारी

PHDCCI New President: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (PHDCCI) के 121वें वार्षिक सत्र में…

43 minutes ago

कोई भी योग्य वोटर नहीं छूटेगा! चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 20 लाख वोटरों की समस्या अब होगी हल

देशभर में चल रहे 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' 2026 के तहत दिल्ली में 20 लाख वोटरों…

55 minutes ago