खेल

Asia Cup 2023: अगर रद्द हुआ पाकिस्तान-श्रीलंका का मैच तो कैसे फाइनल में भारत से भिड़ेगा PAK, जानें समीकरण

IND vs PAK Final equation: एशिया कप 2023 अब अपने अंतिम चरण में हैं. भारतीय टीम फाइनल में एंट्री कर चुकी है तो वहीं बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई. ऐसे में एक बार फिर फाइनल में भारत और पाकिस्तान मैच की संभावना बनती हुई नजर आ रही है. टूर्मामेंट में अब बस 2 ही मुकाबले बचे हुए हैं. आज गुरुवार को पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मैच खेला जाएगा और इसी मैच के बाद स्थिति साफ हो जाएगी. भारत और पाकिस्तान की टीम की टूर्नामेंट में दो बार भिड़ंत हो चुकी हैं. वहीं अगर तीसरी बार भी इन दोनों टीमों का मैच होता है तो क्रिकेट फैंस के लिए इससे बड़ी क्या ही खुशखबरी होगी. चलिए अब आपको भारत पाकिस्तान मैच के फाइनल के समीकरणों के बारे में बताते हैं.

भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मैच बारिश की वजह पहला मैच रद्द हो गया था, जिसकी वजह से फैंस को पहले मैच का पूरी तरह से मजा नहीं मिल पाया था. वहीं दूसरे मैच में भारत ने पाकिस्तान की बखियां उधेड़ दी थी.

क्या हैं समीकरण

एशिया कप 2023 के फाइनल के लिए भारत 4 प्वाइंट्स के साथ क्वालीफाई कर चुका है. वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका के पास अभी तक दो-दो अंक हैं. पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए हर हाल में श्रीलंका को हराना पड़ेगा. अगर पाक ऐसा करने में सफल होता है तो वह भी चार प्वाइंट्स के साथ फाइनल में पहुंच जाएगा. दूसरी तरफ श्रीलंका का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो जाएगा. वहीं अगर मामला उलटा हुआ और श्रीलंका ने बाजी पलट दी और पाकिस्तान को अपना बोरिया-बिस्तर लेकर वापस अपने मुल्क लौटना पड़ेगा और श्रीलंका और भारत के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.

यह भी पढे़ं- Kuldeep Yadav: दो मैचों में किए 9 शिकार, ODI में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के स्पिनर बने कुलदीप

पाकिस्तान-श्रीलंका का मैच हुआ रद्दा तो क्या

वहीं एक समीकरण यह भी कि अगर बारिश के चलते पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला रद्द होता है तो दोनों के पास एक-एक अंक और बढ़ जाएगा. इसके बाद दोनों टीमों के 3-3 अंक हो जाएगी. ऐसे में फिर नेट रनरेट के आधार पर तय किय़ा जाएगा कि कौन फाइनल में पहुंचेगा. हाल ही के नेट रनरेट को देंखे तो पाकिस्तान (-1.892) का नेट रनरेट श्रीलंका (-0.200) से कम है ऐसे में उसे मैच में अच्छा खेल दिखाना होगा और तेज गति से रन बनाने होंगे.

– भारत एक्प्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

6 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

7 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

7 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

8 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

8 hours ago