केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
Giriraj Singh: बिहार के बेगुसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है. गिरिराज सिंह ने हिंदुओं से अपील की है कि वे हलाल मीट खाना छोड़ दें. उन्हें सिर्फ झटके वाला मांस ही खाना चाहिए. उन्होंने कहा कि झटके वाले मांस में जानवर का वध एक ही झटके में कर दिया जाता है. केंद्रीय मंत्री ने बेगुसराय में अपने समर्थकों से कहा कि वे इस बात का प्रण लें कि सिर्फ झटका मांस ही खाएंगे, हलाल मीट खाकर अपना धर्म भ्रष्ट नहीं करेंगे.
गिरिराज सिंह ने कहा कि “बलि प्रथा अनादिकाल से है. अगर बकरीद उनका धर्म है तो बलि प्रथा हमारा धर्म है. उन्होंने ये भी कहा कि मुसलमानों का मैं सम्मान करता हूं, उनमें अपने धर्म के प्रति इतनी आस्था है कि वे हलाल छोड़कर और कोई मांस नहीं खा सकते. इसलिए सनातन भाइयों से मेरी प्रार्थना है कि वे भी झटका मांस ही खाएं और अगर न मिले तो न खाएं.
केंद्रीय मंत्री ने जावरों का वध करने का हिंदू तरीका झटका बताया. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में जब जानवरों की बलि दी जाती है तो एक ही झटके में उसका वध कर दिया जाता है. इसलिए उन्हें हलाल मांस खाकर अपने धर्म को भ्रष्ट नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही कहा कि ऐसे बूचड़खानों को बनाने की जरूरत है, जहां पर जानवरों का वध एक ही झटके में किया जाए. झटका मांस बेचने वाली दुकानें होनी चाहिए. गिरिराज सिंह ने झटका और हलाल मांस पर बोलते हुए कहा कि जल्द ही वह झटका मीट की दुकान खुलवाएंगे.
वहीं केंद्रीय मंत्री संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर भी बयान दिया. उन्होंने इस दौरान राहुल गांधी के बयान पर पलटवार किया. गिरिराज सिंह ने कहा कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग के प्रति अपनी आस्था दिखा रहे हैं. इससे पहले भी वो उन लोगों के साथ खड़े रहे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…
Ministers Guidelines: सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे नेताओं को मंत्री बनाने…
Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…