देश

UP News: आज वाराणसी में पीएम मोदी देंगे 37 विकास परियोजनाओं की सौगात, जनसभा को सम्बोधित कर फूकेंगे चुनावी बिगुल

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय काशी दौरे पर हैं. दूसरे दिन यानी सोमवार को वह प्रदेश की जनता को 37 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे, जो कि 19, 150 करोड़ की है. इसके अलावा वह बरकी में जनसभा को सम्बोधित कर लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल भी फूकेंगे. बता दें कि अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे पीएम मोदी ग्रामीण इलाके सेवापुरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भी हिस्सा लेंगे. इसके अलावा काशी सांसद खेल प्रतियोगिता 2023 के प्रतिभागियों के कुछ लाइव खेल कार्यक्रमों को देखने के बाद, विजेताओं के साथ बात करेंगे. इसी के साथ ही पीएम विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी बातचीत करेंगे.

अपने दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री सुबह ही स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे और यहां यज्ञ के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद करीब 11:30 बजे एक सार्वजनिक समारोह में इसका उद्घाटन करेंगे. इसके बाद दोपहर करीब 1 बजे सेवापुरी के बरकी गांव में प्रधानमंत्री विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सी लेंगे और यहां जनसभा को संबोधित करेंगे, लेकिन इससे पहले पीएम 19,150 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इस मौके पर पीएम मोदी वाराणसी को नई दिल्ली से जोड़ने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इस सम्बंध में उत्तर रेलवे द्वारा एक बयान जारी किया गया है और बताया गया है कि वाराणसी और नई दिल्ली के बीच दूसरी वंदे भारत ट्रेन, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर 2:15 बजे हरी झंडी दिखाएंगे, भगवा रंग की है, इसमें कई विशेषताएं हैं. इसकी खासियत को लेकर रेल मंत्रालय के एक सूत्र ने बताया कि यह भगवा रंग की दूसरी वंदे भारत ट्रेन है जिसे रेल मंत्रालय देश में लॉन्च करने जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: काशी में दो दिन रहेंगे पीएम नरेंद्र मोदी…आस-पास के जिलों को देंगे 37 परियोजनाओं की सौगात, वाराणसी को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात

दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू भाऊपुर जंक्शन तक 402 किमी लंबे खंड को समर्पित करेंगे. मिली जानकारी के मुताबिक, दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से न्यू भाऊपुर जंक्शन खंड का उद्घाटन ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. 10,903 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित यह खंड दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित है जो उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, चंदौली, प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी, कानपुर नगर और कानपुर देहात जैसे जिलों से होकर गुजरता है. यह गलियारा झारखंड और पश्चिम बंगाल के कोयला क्षेत्रों, उदाहरण के तौर पर, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड को उत्तरी भारत के बिजली संयंत्रों से जोड़ता है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

21 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

25 minutes ago

‘दूसरा’ फिल्म पर रोक नहीं, लेकिन कोर्ट की शर्त; सौरभ गांगुली के नाम इस्तेमाल पर देना होगा डिस्क्लेमर

दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…

38 minutes ago

Tarun Tejpal को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिवाली जेल में ही मनेगी; 10 साल की सजा पर रोक लगाने से इनकार

Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…

39 minutes ago

रेखा गुप्ता को कोर्ट से बड़ी राहत, धार्मिक भावना आहत करने वाली याचिका खारिज

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…

54 minutes ago