Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Parliament Security Breach: नीलम के परिजनों को कोर्ट देगी मिलने की अनुमति? संसद कांड मामले में आज आ सकता है कोर्ट का अहम फैसला

Parliament Security Breach: संसद कांड मामले में गिरफ्तार आरोपी नीलम आजाद के माता-पिता ने मिलने के लिए अदालत में याचिका दायर की है.

Parliament Security Breach

नीलम आजद

Parliament Security Breach: संसद कांड मामले में गिरफ्तार आरोपी नीलम आजाद के माता-पिता ने मिलने के लिए अदालत में याचिका दायर की है. इसके साथ ही याचिका में घटना से जुड़ी प्राथमिकी की भी मांग की है. इसके बाद कोर्ट ने याचिका को लेकर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को नोटिस जारी किया है. मामले की सुनवाई आज (18 दिसंबर) होगी.

संसद के बाहर धुआं फैलाकर किया था प्रदर्शन

बता दें कि नीलम आजाद ने पिछले हफ्ते संसद परिसर के बाहर स्मोक केन लहराकर पीला धुआं फैला दिया था. इस दौरान उसके साथ एक अन्य आरोपी भी था. जिसने नारेबाजी की थी. वहीं सदन के अंदर दो युवकों ने दर्शक दीर्घा से सांसदों के बीच कूद गए थे. जिन्हें वहां मौजूद सांसदों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था.

यह भी पढ़ें- काशी तमिल संगमम 2.0 का नमो घाट पर उद्घाटन, CM योगी बोले- यह PM मोदी के विजन का परिणाम, इससे हुआ दक्षिण भारत का उत्तर भारत से अद्भुत संगम

FIR की कॉपी और नाीलम से मिलने की मांगी अनुमति

पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश हरदीप कौर की अदालत में दायर याचिका में नीलम आजाद के मां-बाप ने कहा कि उनकी बेटी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी उन्हें दी जाए. इसके अलावा रिमांड के दौरान बेटी से मिलने की भी अनुमति देने की अपील की है. नीलम आजाद की ओर से एडवोकेट आरके वाधवा और सुरेश कुमार चौधरी ने याचिका दायर की है. उन्होंने याचिका दायर करते हुए कहा कि ये आरोपी के परिवार का संवैधानिक अधिकार है. जिसमें आरोपी से उसके परिवार को मिलने का अधिकार भी शामिल है.

पुलिस ने FIR की कॉपी देने से किया था इनकार

वहीं दायर याचिका में कहा गया है कि वे लोग 15 दिसंबर को FIR की कॉपी लेने और नीलम आजाद से मिलने के लिए संसद मार्ग थाने पहुंचे थे, लेकिन जांच अधिकारी ने कॉपी देने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने कहा था कि वे अदालत का आदेश लेकर आएं, परिजनों ने कहा कि इसके बाद ही कोर्ट में याचिका दायर की है.

यह भी पढ़ें- मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को अनजान शख्स ने दिया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, सोशल मीडिया पर बड़ा दावा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital