देश

Jharkhand Floor Test: चंपई सोरेन की सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट

Jharkhand Floor Test: झारखंड में चंपई सोरेन की सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है. सरकार के पक्ष में 47 वोट पड़े हैं, वहीं विपक्ष में 29 वोट. झारखंड मे चल रहे सियासी उथल-पुथल के बीच चंपई सोरेन की सरकार ने सोमवार (5 फरवरी) को विधानसभा में 47 विधायकों के समर्थन से विश्वास मत हासिल कर लिया. चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सीएम पद की शपथ ली थी.

चंपई सरकार ने पास किया फ्लोर टेस्ट

सीएम बनने के बाद उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करना था. जिसे उन्होंने आज आसानी के साथ पास कर लिया. फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा में सदन को संबोधित करते हुए सीएम चंपई  सोरेन ने कहा था कि वे हेमंत सोरेन पार्ट-2 हैं. इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा था.

पूर्व सीएम बोले- पूरा गठबंधन चंपई के साथ

वहीं फ्लोर टेस्ट के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “मैं आज इस सदन में चंपई सोरेन के विश्वास मत का हिस्सा बन रहा हूं. हमारी पूरी पार्टी और गठबंधन दल चंपई सोरेन को समर्थन करता है.”

मेरी गिरफ्तारी में राजभवन भी शामिल- हेमंत सोरेन

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “31 जनवरी की काली रात, काला अध्याय देश के लोकतंत्र में नए तरीके से जुड़ा है. मेरे संज्ञान में 31 तारीख की रात को देश में पहली बार किसी मुख्यमंत्री की गिरफ़्तारी हुई है. मुझे लगता है इस घटना को अंजाम देने में कहीं न कहीं राजभवन भी शामिल है और जिस तरीके से यह घटित हुआ उससे मैं चकित हूं.”

“राजनीति से अपना इस्तीफा दे दूंगा…अगर”

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा, “यह झारखंड है, यह देश का एक ऐसा राज्य है जहां हर कोने में आदिवासी-दलित वर्गों से अनगिनत सिपाहियों ने अपनी कुर्बानी दी है. ED, CBI और IT जिन्हें देश के विशेष और काफी संवेदनशील व्यवस्थाएं कहीं जाती हैं. जहां करोड़ों रुपये डकार कर इनके सहयोगी विदेश में जा बैठे हैं, उनका एक बाल बांका करने की इनके पास औकात नहीं है. इनके पास औकात है तो देश के आदिवासी दलित-पिछड़ों और बेगुनाहों पर अत्याचार करना. अगर है हिम्मत तो सदन में कागज पटक कर दिखाएं कि यह साढ़े 8 एकड़ की ज़मीन हेमंत सोरेन के नाम पर है, अगर हुआ तो मैं उस दिन राजनीति से अपना इस्तीफा दे दूंगा.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

6 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

6 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

6 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

6 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

7 hours ago