देश

Congress Nyay Yatra: राहुल गांधी ने कोयला मजदूरों की साइकिल चलाई, पूछा- कितना कमा लेते हो?

Congress Nyay Yatra: राहुल गांधी की न्याय यात्रा इन दिनों झारखंड की राजधानी रांची में है. वे पिछले 3 दिनों से झारखंड में हैं. राहुल गांधी 2 फरवरी को पाकुड़ पहुंचे थे यहां से वे धनबाद, बोकारो और रामगढ़ होते हुए रांची पहुंचे थे. राहुल गांधी जब रामगढ़ से रांची के लिए जा रहे थे तो रास्ते में उन्होंने कोयला ढोने वाले मजदूरों से बात की.

राहुल गांधी की कोयला मजदूरों से बातचीत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. जिसमें वे मजदूरों से बात कर रहे हैं और उनकी साइकिल चला रहे हैं. इतना ही राहुल ने कोयला मजदूरों से बात की और उनकी कमाई के बारे में भी पूछा.

यह भी पढ़ेंः Jharkhand Floor Test: चंपई सोरेन की सरकार ने हासिल किया विश्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट

भारत के निर्माण का पहिया थम जाएगा

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि साइकिल पर 200-200 किलो कोयला लेकर रोज 30-40 किलोमीटर चलने वाले इन युवाओं की आय नाम मात्र की है. उन्होंने आगे लिखा बिना इनके साथ चले और इनके भार को महसूस किए इनकी समस्याओं के बारे में नहीं जान सकते. इन युवा श्रमिकों की जीवनगाड़ी धीमी पड़ी तो भारत के निर्माण का पहिया भी थम जाएगा.

राहुल गांधी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

उधर रांची पहुंचने पर उनके स्वागत में लोगों की भीड़ जुटी. हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता झंडा लेकर राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे. पूरा शहर राहुल गांधी के होर्डिंग्स और पार्टी के झंडो से पटा है. राहुल गांधी रांची जाते वक्त चुत्तुपलू वैली स्थित शहीद स्थल रुके और उमराव सिंह टिकैत और शाहिद शेख भिखारी को श्रंद्धाजलि दी. बता दें कि राहुल गांधी ने आज रांची में इंदिरा गांधी हैंडलूम प्रोसेस मैदान में बुनकरों से बातचीत की. लंच के बाद राहुल गांधी रांची के शहीद मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ेंः AAP MP Sanjay Singh: संजय सिंह को शपथ लेने से सभापति धनखड़ ने रोका, कानून का हवाला देकर कही ये बात

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

7 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

28 minutes ago

नवरात्र में पैक्स अध्यक्ष का किया था मर्डर, धनतेरस पर तीनों बदमाशों का हो गया एनकाउंटर; पटना में कोहराम

Patna Maner Encounter: पटना के मनेर में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू हत्याकांड के…

32 minutes ago

‘छोटे सरकार’ का भौकाल: पटना से प्रयागराज तक सड़क पर दहाड़े अनंत सिंह, देखें स्वागत का धांसू VIDEO

Anant Singh Road Show: मोकामा विधायक अनंत सिंह पटना से प्रयागराज जा रहे हैं. आरा…

47 minutes ago

रूस पर मेहरबान हैं ट्रंप! रूसी तेल बैन करने वाले अपने ही देश के कानून पर क्यों उठाए सवाल?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी पेट्रोलियम के आयात पर प्रतिबंध लगाने वाले…

53 minutes ago