देश

Chandigarh: सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी ने जिला अदालत में मारी IRS दामाद को गोली, मौत; मचा हड़कंप

Chandigarh: चंडीगढ़ जिला कोर्ट में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब पंजाब पुलिस के रिटायर्ड AIG (असिस्टेंट जनरल ऑफ पुलिस) ने अपने IRS दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी. फिलहाल घटना के बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच काफी वक्त से घरेलू विवाद चल रहा था. इसी मामले में 3 अगस्त को दोनों पक्ष चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे. जहां आरोपी ससुर ने इस वारदात को अंजाम दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब पुलिस के रिटायर्ड AIG मलविंदर एस सिद्धू ने अपने दामाद हरप्रीत सिंह की कोर्ट में गोली मारकर हत्या कर दी है. हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में अधिकारी पद पर तैनात थे. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, दोनों परिवारों के बीच काफी वक्त से विवाद चल रहा था. हरप्रीत और उनकी पत्नी के बीच तलाक की कानूनी प्रक्रिया चल रही थी. इसी की सुनवाई के लिए दोनों पक्ष फैमिली कोर्ट में पहुंचे थे जहां आरोपी ससुर ने घटना को अंजाम दिया. हालांकि आरोपी को पुलिस ने तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें-Delhi: ओल्ड राजेंद्र नगर में UPSC की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई ये वजह, सरकार से किया आग्रह

चंडीगढ़ SSP कंवरदीप कौर ने मीडिया को जानकारी दी कि “हमें आज दोपहर करीब 2 बजे जिला कोर्ट के मीडिएशन सेंटर में गोलीबारी की सूचना मिली. पुलिस ने मौके पर पाया कि पीड़ित का नाम हरप्रीत सिंह है और उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई. कथित आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस हिरासत में ले लिया गया तथा उसके पास से एक हथियार बरामद कर लिया गया है.”

फॉरेंसिक टीम भी जुटी जांच में

एसएसपी ने आगे कहा कि “दोनों परिवारों के बीच तलाक की कार्यवाही चल रही थी तथा आज मीडिएशन सेंटर में चौथी बैठक थी. घटना को लेकर हम प्रत्यक्षदर्शियों से भी बात कर रहे हैं. फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच की जा रही है. कथित आरोपी पंजाब पुलिस का सेवानिवृत्त AIG मलविंदर सिंह है. यह जांच की जा रही है कि कथित आरोपी किस गेट से न्यायालय में दाखिल हुआ.” इसके अलावा एसएसपी ने कहा कि हमने उसके पास से प्वॉइंट 32 बोर की पिस्तौल बरामद की है और पुलिस ने 4 चलाई गई गोलियां तथा 3 अप्रयुक्त गोलियां बरामद की हैं. आगे की जांच की जा रही है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago