आस्था

रक्षा बंधन पर बनेंगे ये 6 शुभ संयोग, सही डेट, शुभ मुहूर्त और भद्रा लेकर कंफ्यूजन कर लें दूर

Raksha Bandhan 2024: रक्षा बंधन का त्योहार हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन पूर्णिमा पर भद्रा रहित शुभ मुहूर्त में राखी बांधना शुभ है. वैदिक पंचांग के अनुसार, अबकी बार रक्षा बंधन पर छह शुभ संयोग बनने वाले हैं. हालांकि, इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा का भी साया रहेगा. ऐसे में इस बार रक्षा बंधन के पर्व को भद्रा काल प्रभावित करेगा. ज्योतिष शास्त्र के जानकार बता रहे हैं कि रक्षा बंधन के दिन पाताल लोक की भद्रा, त्योहार में खलल डालेगी. ऐसे में आइए जानते हैं कि इस रक्षा बंधन पर भद्रा काल कब से कब तक रहेगा और इस दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त और 6 शुभ संयोग कौन-कौन से हैं.

रक्षा बंधन 2024 कब है? | Raksha Bandhan 2024 Date

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षा बंधन का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा. दृक पंचांग के मुताबिक, सावन मास की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 4 मिनट से होगी. जबकि, पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 19 अगस्त की रात 11 बजकर 55 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथ को ध्यान में रखकर रक्षा बंधन का त्योहार सोमवार 19 अगस्त को मनाया जाएगा.

रक्षा बंधन के दिन भद्रा काल | Raksha Bandhan 2024 Bhadra Kaal

पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षा बंधन पर भद्रा काल सुबह 5 बजकर 53 मिनट से दोपहर 1 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. ऐसे में इस दौरान राखी बांधना उचित नहीं होगा.

रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त | Raksha Bandhan 2024 Shubh Muhurat

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस सार रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त भद्रा काल के बाद यानी दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा. इस बार रखी बांधने के लिए 7 घंटे से अधिक का शुभ मुहूर्त है.

रक्षा बंधन पर बनेंगे ये 6 शुभ संयोग | Raksha Bandhan 2024 Auspicious Yog

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल रक्षा बंधन के दिन सर्वार्थसिद्धि योग, सावन सोमवार, रवियोग, सावन पूर्णिमा, राज पंचक और शोभन योग का अद्भुत संयोग बनेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ संयोग सुबह 5 बजकर 53 मिनट से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. वहीं, इस दिन दौरान रवि योग का भी खास संयोग बना रहेगा. रक्षा बंधन के दिन शोभन योग पूरे दिन बना रहेगा. इसके अलावा राज पंचक शाम 7 बजे से लेकर अगले दिन सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक रहेगा.

यह भी पढ़ें: नाग पंचमी पर इस बार बनेगा अद्भुत संयोग, शुरू होंने इन 5 राशियों के अच्छे दिन; भोलेनाथ रहेंगे मेहरबान

Dipesh Thakur

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

3 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

4 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

5 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

5 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago