देश

Chandrayaan-3: इसरो की एक और सफलता, चंद्रमा के ऑर्बिट में दाखिल हुआ चंद्रयान-3

Chandrayaan-3 in Lunar Orbit: भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो (ISRO) द्वारा 14 जुलाई को लॉन्च किया गया चंद्रयान-3 आज सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में स्थापित हो गया है. इसरो ने 5 अगस्‍त, शनविार की शाम को इसकी जानकारी दुनिया को दी. इसरो ने बताया कि चंद्रयान-3 ने 22 दिन के सफर के बाद आज शाम करीब 7 बजे चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया.

गौरतलब है कि चंद्रयान-3 पिछले महीने जुलाई की 14 तारीख को पृथ्वी से लॉन्च किया गया था. चंद्रयान चंद्रमा की ग्रैविटी में कैप्चर हो सके इसके लिए इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा सावधानीपूर्वक यान की स्पीड कम की गई. स्पीड कम करने के लिए इसरो के वैज्ञानिकों ने यान के थ्रस्टर कुछ देर के लिए फायर किए. इससे 4 दिन पहले 1 अगस्त को रात करीब 12 बजे चंद्रयान-3 को पृथ्वी की ऑर्बिट से चांद की तरफ भेजा गया था. जिसे ट्रांसलूनर इंजेक्शन कहा जाता है.

चंद्रयान अब तक ऐसी अंडाकार कक्षा में घूम रहा था, जिसकी पृथ्वी से सबसे कम दूरी 236 km और सबसे ज्यादा दूरी 1 लाख 27 हजार 603 किलोमीटर थी. अब ये 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा.

इसरो के वैज्ञानिकों का कहना है कि अब चंद्रयान-3 पृथ्वी के चारों ओर अपनी परिक्रमा पूरी कर चंद्रमा की ओर बढ़ रहा है. ये भी एक खुशखबरी है कि स्पेसक्रॉफ्ट को ट्रांसलूनर आॅर्बिट में स्थापित कर दिया गया है.

चंद्रयान-3 में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं. जबकि, इससे पहले 2019 में लॉन्च किए गए चंद्रयान-2 में एक ऑर्बिटर भी था. हालांकि, चंद्रयान-2 के लैंडर और रोवर क्रैश हो गए थे. इसलिए इसरो ने चंद्रयान-3 को लॉन्च किया.

इस बार हम होंगे कामयाब

इसरो को भरोसा है​ कि इस बार उसके लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर जरूर उतरेंगे और 14 दिन तक वहां प्रयोग करेंगे. प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा. इस मिशन के जरिए ये पता किया जाएगा कि चांद की सतह पर भूकंप कैसे आते हैं. साथ ही चांद की मिट्टी का भी अध्ययन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: चंद्रयान-3 आज चांद की कक्षा में हो रहा है दाखिल, जानिए चांद पर कैसे पहुंचेंगे लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

स्वतंत्र भारद्वाज को पटियाला हाउस कोर्ट से नियमित जमानत, जानें अदालत ने लगाईं कौन-कौन सी शर्तें

Swatantra Bhardwaj Bail: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर प्रदर्शन से…

2 minutes ago

यूपी राज्यसभा के लिए बीजेपी के आठों उम्मीदवारों ने दाखिल किया पर्चा, सीएम योगी रहे मौजूद

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन…

5 minutes ago

केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का निधन, 33 साल के करियर का अंत; एजेंसी में शोक की लहर

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…

34 minutes ago

कंपनी ने नौकरी से निकाला तो रोबोट ने दी जान, धधकते लावा में लगाई छलांग; फिल्मी सीन हुआ सच

अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…

41 minutes ago

एक झटके में चली गई 50 वर्षीय बुजुर्ग की जान, नवादा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर

Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…

46 minutes ago