देश

Chandrayaan-3: सीमा हैदर ने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए रखा व्रत, कहा- पीएम मोदी मिशन की सफलता के लिए कर रहे मेहनत

Seema Haider on Chandrayaan3: भारत के महत्वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान 3 के लिए आज परीक्षा की घड़ी है. दुनिया की निगाहें भारत के इस खास मिशन पर लगी हुई हैं. बीते कुछ दिनों से देशभर में चंद्रयान 3 की चांद पर  सफल लैंडिंग के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं. माता वैष्णो देवी से लेकर देश के तमाम मंदिरों में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए लोग हवन पूजन कर रहे हैं. वहीं पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने भी इस मिशन की सफलता के लिए व्रत रखा है.

खराब सेहत के बाद रखा व्रत

सीमा हैदर ने चंद्रयान 3 मिशन की सफलता के लिए ऐसे समय व्रत रखा है जब उनकी तबियत भी सही नहीं है. सीमा हैदर द्वारा जारी एक वीडियो में सीमा घर में बने मंदिर में प्रार्थना कर रही हैं. वहीं इस दौरान वे कह रही हैं कि, “भारत का चंद्रयान 3 आज शाम चंद्रमा पर उतरेगा. इससे हमारे देश का बहुत नाम होगा. इसलिए मैं तब तक व्रत रखूंगी, जब तक चंद्रयान 3 सफलतापूर्वक चांद पर नहीं उतर जाएगा.” वहीं उन्होंने यह भी कहा कि मेरा स्वास्थ्य तो ठीक नहीं है, लेकिन फिर भी मैं व्रत ले रही हूं.

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए रखा व्रत

सीमा हैदर ने प्रार्थना करते हुए कहा कि “श्री राधे कृष्ण पर मेरा बहुत विश्वास है. हे प्रभु, हे भगवान, हे प्रभु श्रीराम, हे सभी देवी देवता, हमारे देश भारत का चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चांद पर उतर जाए.” वहीं इसके आगे बोलते हुए सीमा हैदर ने कहा कि इस मिशन के सफल होने के लिए हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री जी बहुत मेहनत कर रहे हैं. जिससे हमारे देश का नाम ऊंचा होगा और दुनिया में दबदबा बनेगा. वहीं उन्होंने राधे कृष्णा, राधे श्याम का नाम भी लिया.

इसे भी पढ़ें: “उसे फांसी दिलवा कर रहूंगा”, सीमा के पुराने पति गुलाम हैदर का बड़ा बयान

बता दें कि इसरो चीफ एस. सोमनाथ ने चंद्रयान-3 के लैंड करने की तारीख और समय 23 अगस्त, शाम 6:04 बजे पर जोर देते हुए कहा है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि इस बार वो अपने तय समय से नहीं चूकेगा.

Rohit Rai

Recent Posts

‘चलो शादी कर लेते हैं’: रश्मिका मंदाना ने विजय से 1 साल तक की थी जिद, शो में खुलासा- कम से कम 100 बार पूछा था

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…

9 minutes ago

किश्तवाड़ में SPO हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी हत्या

किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…

11 minutes ago

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

25 minutes ago

धुले बना कुत्तों का कब्रगाह: तड़पा-तड़पा कर 16 बेजुबानों को मारा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब सन्न

Dhule Dog Poisoning Case: महाराष्ट्र के धुले जिले के वाडीभोकर रोड स्थित सुशांत कॉलोनी इलाके…

39 minutes ago

एक वोटर के 4-4 कार्ड! यूपी में SIR के बावजूद कैसे मिले डुप्लीकेट नाम?

यूपी में SIR के तहत 2 करोड़ नाम कटने और फाइनल लिस्ट आने के बाद…

53 minutes ago

राइफल छोड़ टुल्ल हुआ ASI, कान्सटेबल ने पार की हद; वायरल हुआ अंबिकापुर का वीडियो

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से पुलिस विभाग को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…

1 hour ago