देश

Lucknow: ICU वार्ड में प्रवेश करने से पहले मेयर के उतरवा दिए जूते, हॉस्पिटल के बाहर पहुंच गया बुलडोजर

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मेयर सुषमा खर्कवाल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सूत्रों के मुताबिक, वह नगर निगम के एक मरीज को प्राइवेट हॉस्पिटल में देखने के लिए गई थीं. बताया जा रहा है कि, वह जूते पहनकर ICU वार्ड में प्रवेश करनें लगीं तो डॉक्टर ने उनसे जूते उतारकर बाहर ही रखने के लिए कहा. इस पर मेयर नाराज हो गईं और फिर नगर निगम ने बुलडोजर भेज दिया. वहीं जैसे अस्पताल के बाहर बुलडोजर गरजा तो हंगामा खड़ा हो गया और फिर आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया तो वहीं मेयर का आरोप है कि उनके साथ अस्पताल में बदसलूकी हुई थी.

ये मामला लखनऊ के बिजनौर इलाके में स्थित विनायक अस्पताल से सामने आया है. मेयर जिस अस्पताल में मरीज को देखने के लिए गई थीं वह आईसीयू में भर्ती था और अगर आईसीयू की गाइडलाइन देखें तो सभी अस्पतालों में नियम के अनुसार आईसीयू में किसी के भी जूता पहनकर जाने को लेकर प्रतिबंध है. ताकि किसी भी तरह की गंदगी से आईसीयू में भर्ती मरीज को बचाया जा सके और आईसीयू साफ-सुथरा रहे. इस वजह से जब मेयर सुषमा खर्कवाल जूता पहन कर ही ICU के अंदर जाने लगीं तो डाक्टर ने उनको रोका और आईसीयू के बाहर ही उनको जूता उतारने के लिए कहा और गाइडलाइन की जानकारी दी. इस पर वह नाराज हो गईं. बताया जा रहा है कि इसके बाद उन्होंने तत्काल नगर निगम का बुलडोजर बुला लिया और बुलडोजर ने पहुंचते ही अस्पताल के बाहर लगे बोर्ड को गिराना शुरू कर दिया.

ये भी पढ़ें- Nuh Accident: हरियाणा के नूंह में भीषण सड़क हादसा, रॉल्स रायस कार से टकराया डीजल टैंकर, दो लोगों की मौत, तीन घायल

इस पर अस्पताल के कर्मचारियों के साथ ही डाक्टर्स ने भी हंगामा करना शुरू कर दिया और मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसै-तैसे लोगों को शांत कराया, इस पूरे मामले को लेकर लोग सवाल उठा रहे हैं और सोशल मीडिया से लेकर हर जगह मेयर की इस कार्रवाई की आलोचना भी का जा रही है. लोगों का कहना है कि मेयर ने जिस अस्पताल पर कार्रवाई के लिए बुलडोजर बुलवाया था. उसमें तमाम मरीजों का इलाज चल रहा था. उनके एक आदेश के बाद तमाम मरीजों की जान पर बन आई थी और तीमारदारों में हड़कम्प मच गया था. तो वहीं लोग मेयर की यह संवेदहीनता देखकर हैरान रह गए. तो वहीं मेयर ने इस पूरे मामले में कुछ भी बोलने से मना करते हुए सिर्फ इतना कहा कि, उनके साथ अस्पताल में बदसलूकी हुई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

12 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

33 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

56 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago