देश

UP News: इटली की छोरी का काशी के छोरे पर आया दिल, शादी के बंधन में बंधे, भारत में ही बसाना चाहती है घर

UP News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में इटली की एक युवती का दिल काशी के छोरे पर इस कदर आया कि उन्होंने उसके साथ शादी तो की ही, साथ ही अब वह भारत में ही रहना चाहती हैं. वह यहां की नागरिकता प्राप्त करने के लिए तैयारी कर रही हैं. इनकी शादी से जुड़ी दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.

इटली की तानिया पब्लिको और काशी के अखिलेश की पहली मुलाकात उस वक्त हुई थी जब वह एक स्कूल में इंग्लिश टीचर थीं और दोनों एक जन्मदिन की पार्टी में मिले थे. इसी पार्टी में दोनों की आपस में बातचीत हुई और फिर दोस्ती हो गई. हालांकि पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे, लेकिन कुछ कह नहीं सके, लेकिन जैसे-जैसे दोनों एक-दूसरे को जानने और समझने लगे तो फिर अपने दिल की बात कह दी. इसके बाद जॉर्जिया में ही दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने शादी कर ली. हालांकि तानिया अभी भी टीचिंग की जॉब कर रही हैं. अपनी इस अनोखी शादी को लेकर अखिलेश ने बताया कि तानिया हमेशा से ही भारत घूमना चाहती थी. इसीलिए उनका वीजा बनवाकर उनको घुमाने के लिए भारत लाए हैं.

ये भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर बने चुनाव आयोग के ‘राष्ट्रीय आइकन’, 3 साल तक मतदाताओं के बीच फैलाएंगे जागरूकता

अब भारत में ही चाहती हैं रहना

अखिलेश नें मीडिया से बात करते हुए बताया कि, भारत घूमने के बाद तानिया को यहां की संस्कृति और रहन-सहन इतना पसंद आने लगा है कि वह अब भारत की नागरिकता चाहती हैं और यहीं रहना चाहती हैं. अखिलेश बताते हैं कि दो साल बाद उसकी पत्नी तानिया का ओसीआई कार्ड बन सकेगा, इसके बाद तानिया को वोट देने के आलावा सभी अधिकार यहां पर मिल सकेंगे.

 

फिलीपीन्स में हुई है तानिया की शिक्षा

अखिलेश ने मीडिया को तानिया के बारे में जानकारी देते हुए बताया की तानिया का जन्म इटली में हुआ और उनकी शिक्षा-दीक्षा फिलीपीन्स में हुई है लेकिन तानिया के माता-पिता और उनका परिवार अमेरिका में रहता है. तो वहीं त्रिलोचन महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे अखिलेश और तानिया के बारे में मंदिर के प्रधान पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि दोनों लोग मन्दिर परिसर मे आये थे और पूजा की, लेकिन यहां रजिस्ट्रेशन नही कराया. पुजारी ने बताया कि, मन्दिर में प्रतिदिन सैकड़ों दर्शनार्थी आते हैं और यहाँ जो शादियां होती हैं उनका पंजीकरण होता है. उन लोगों ने किसी तरह का कोई पंजीकरण यहां पर नहीं कराया है. उन्होंने बताया कि दोनों ने पहले ही जॉर्जिया में ही शादी कर ली थी और मंदिर में केवल पूजा करने के लिए आए थे. हालांकि दोनों की शादी को लेकर चर्चा है कि अखिलेश ने इटली की युवती के साथ जौनपुर के त्रिलोचन महादेव मन्दिर में 19 अगस्त को शादी की है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

Indian Railways E-Pass: अब HHT से होगी रेलवे कर्मचारियों के ई-पास की डिजिटल जांच, फर्जीवाड़े पर लगेगी लगाम

Indian Railways E-Pass: रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारों के ई-पास की जांच अब Hand Held…

17 minutes ago

दूसरों के घरों में बर्तन मांझकर की पढ़ाई, फिर कैसे बने ‘विद्यासागर’? जानिए इस महान समाज सुधारक की दास्तान

Ishwar Chandra Vidyasagar Biography: ईश्वरचंद्र विद्यासागर भारत के महान समाज सुधारक, शिक्षाविद और दया के…

36 minutes ago

Kerala Wellness Tourism: रूस समेत विदेशी पर्यटकों में बढ़ा आयुर्वेद, योग और वेलनेस का क्रेज; जानिए क्यों बना केरल पसंदीदा डेस्टिनेशन

 Kerala Wellness Tourism: केरल में आयुर्वेद, योग, मेडिटेशन और प्राकृतिक वातावरण के कारण वेलनेस टूरिज्म…

48 minutes ago

‘AI ले सकता है 100 करोड़ जान…’ बिल गेट्स की चेतावनी से दहली दुनिया; क्या है एक मात्र उपाय?

Bill Gates On AI Risks: माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक हालिया साक्षात्कार में…

2 hours ago

CBSE Class 9: तीन भाषा नीति और गायब किताबें! जानिए कैसे सुलग रहा है 9वीं के छात्रों का भविष्य

Three Language Policy: सीबीएसई की तीन-भाषा नीति में बदलाव और नौवीं कक्षा की एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों…

2 hours ago