देश

Chandrayaan-3 Rover: ‘Smile, Please…’,चांद पर रोवर Pragyan ने क्लिक की Vikram Lander की फोटो

Chandrayaan-3: प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) चांद के साउथ पोल पर घूम रहा है. इस बीच रोवर ने विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की पहली फोटो ली है, जिसे इसरो ने शेयर किया है. ISRO ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “स्माइल प्लीज. आज सुबह प्रज्ञान रोवर ने विक्रम लैंडर की तस्वीर ली है. यह तस्वीर रोवर ने ऑनबोर्ड नेविगेशन कैमरा (NavCam) से ली गई है.”

रोवर चांद पर उतरने के बाद वहां जानकारियां जुटाने में लगा हुआ है. चंद्रयान-3 के रोवर का कुल वजन 26 kg है. यह तीन फीट लंबा, 2.5 फीट चौड़ा और 2.8 फीट ऊंचा है. छह पहियों पर चलता है. इसने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव इलाके में ऑक्सीजन होने की पुष्टि की है. यह काम प्रज्ञान में लगे पेलोड यानी यंत्र लेजर इंड्यूस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोपी (LIBS) ने किया.

ऑक्सीजन के बाद हाइड्रोजन की खोज में जुटा रोवर

चांद की सतह पर चंद्रयान-3 का यह पहला इन-सीटू एक्सपेरिमेंट था. भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी ISRO ने बताया कि अब ‘प्रज्ञान’ चांद पर हाइड्रोजन की खोज कर रहा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर चांद पर ऑक्सीजन के बाद हाइड्रोजन भी मिलता है, तो चांद पर पानी बनाना आसान हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Chandrayaan-3 के रोवर ने चांद के साउथ पोल पर खोज लिया Oxygen, ‘प्रज्ञान’ अब हाइड्रोजन ढूंढने निकला

इससे पहले चंद्रयान-3 ने चांद पर पहुंचने के 5वें दिन (28 अगस्त को) दूसरा ऑब्जर्वेशन भेजा था, जिसके मुताबिक, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर की मौजूदगी है. इतना ही नहीं, वहां एल्युमीनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम की मौजूदगी की भा पता चला है.

ISRO ने बताया है कि चांद की सतह पर मैगनीज, सिलिकॉन और ऑक्सीजन भी मौजूद हैं, वहीं अब हाइड्रोजन की खोज जारी है्. इससे पहले, चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर में लगे चास्टे (ChaSTE) पेलोड ने चंद्रमा के तापमान से जुड़ा पहला ऑब्जर्वेशन भेजा था. ChaSTE की वजह से पता चला कि चांद की सतह और अलग-अलग गहराई पर तापमान में काफी अंतर है.

चंद्रयान-3 की सफलता से इसरो बहुत उत्साहित है. इसरो के वैज्ञानिकों ही नहीं, दुनिया भर के वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने से चंद्रमा से जुड़े कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

गुवाहाटी के पास बड़ा ट्रेन हादसा, कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

Assam Train Accident: असम के गुवाहाटी के पास दिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के…

6 minutes ago

15 नवंबर तक कई राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने इन इलाकों के लिए जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: IMD ने 11 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी…

30 minutes ago

आज का पंचांग 11 नवंबर 2026: भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेगा इतना समय, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: आज 11 नवंबर 2026 को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा…

49 minutes ago

भाई दूज पर सीवान के भैया-बहिनी मंदिर में उमड़ती है आस्था, टीलों की पूजा के लिए दूर-दूर से पहुंचते हैं भक्त

भाई दूज के अवसर पर सीवान स्थित प्रसिद्ध भैया-बहिनी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होती है।…

3 hours ago

जवान और फिट लोगों के दिल पर भी प्रदूषण का खतरा, PM2.5 बढ़ा सकता है हार्ट अटैक का जोखिम

Air Pollution Alert: वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों ही नहीं, बल्कि दिल और रक्त वाहिकाओं को…

10 hours ago