देश

Ramcharitmanas Controversy: रामचरितमानस विवाद मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, धार्मिक भावनाएं आहत करने का है आरोप

Ramcharitmanas Controversy: श्रीरामचरितमानस विवाद मामले में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है. इस मामले में 24 जनवरी को उनके ऊपर मामला दर्ज कराया गया था. बाजारखाला निवासी शिवेंद्र मिश्रा ने 24 जनवरी को हजरतगंज थाने में स्वामी प्रसाद मौर्य पर धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था. उन्होंने आरोप लगाया था कि 22 जनवरी को एक न्यूज चैनल पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर आपित्तजनक टिप्पणी की, जिससे हिंदूओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं.

रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी देने के मामले में लखनऊ के हजरतगंज पुलिस ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है. हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि केस की विवेचना के दौरान जो वीडियो बयान था, उसकी जांच कराई गई, जिसमें पुष्टि हुई कि बयान आरोपी का ही था. इसी आधार पर उनको एक नोटिस भेजा गया था. बयान आदि लेने के बाद विवेचना पूरी कर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है.

ये भी पढ़ें-Ramcharitmanas: “योगी सरकार ने उसी सुंदरकांड का पाठ कराने का निर्णय लिया है, जिसमें महिलाओं व शूद्रों का हुआ अपमान” सपा नेता स्वामी प्रसाद के फिर बिगड़े बोल

मौर्य पर ये लगा था ये आरोप

बाजारखाला निवासी शिवेंद्र मिश्रा ने 24 जनवरी को हजरतगंज थाने में स्वामी प्रसाद मौर्या पर धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था और आरोप लगाया था कि 22 जनवरी को वह एक न्यूज चैनल पर डिबेट सुन रहे थे, इसी दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस पर आपित्तजनक टिप्पणी की थी, जिससे हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं. बयान जाति विभाजित करने व समाज में घृणा फैलाने वाला है.

ये दिया गया था विवादित बयान

बता दें कि श्रीरामचरितमान पर विवादित टिप्पणी करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था, “रामचरितमानस में दलितों और महिलाओं का अपमान किया गया है. तुलसीदास ने इसे अपनी खुशी के लिए लिखा था. करोड़ों लोग इसे नहीं पढ़ते.” इसी के साथ उन्होंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उन चौपाइयों को हटाने अथवा संशोधित करने की मांग की थी. इस बयान के बाद कई दिनों तक यूपी की सियासत गरमाई रही.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘जीने-मरने का चुनाव…’,अखिलेश यादव ने सपा नेताओं को दिया सियासी अनुशासन का पाठ

UP Election 2027 की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 86…

8 minutes ago

पीएम मोदी का फिलीपींस दौरा लाएगा रंग: आसियान बाजार का गेटवे बन रहा भारत

FICCI फिलीपींस के अध्यक्ष विशाल विष्णु हथीरामानी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

45 minutes ago

रोती रही मासूम, बाहर से बंद था दरवाजा… कर्नाटक में मां की खौफनाक करतूत आई सामने

कर्नाटक के कोडागु में एक महिला अपनी 8 महीने की बच्ची को सूटकेस में बंद…

2 hours ago

महादेव सट्टा ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की कस्टडी

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ED ने गिरफ्तार कर लिया…

2 hours ago

हासन से मंगलुरु की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ेगी वंदे भारत: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वर्चुअली और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलुरु जंक्शन…

2 hours ago

राहुल को ‘Modi Phobia’, कांग्रेस नेता पर भड़के महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, जानें और क्या कहा?

राहुल गांधी के फोन टैपिंग वाले आरोप पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने…

3 hours ago