देश

UP Nikay Chunav 2023: मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुई पोलिंग पार्टियां, कल सुबह 7 बजे से होगा मतदान

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं. कल यानी 4 मई को सुबह 7 बजे से मतदान होगा. पहले चरण के लिए 9 मंडलों के 37 जिलों में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. मतदान के दिन राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिलों में भेजे गए अधिकारी पल- पल की रिपोर्ट मुख्यालय भेजेंगे. वहीं इन सभी 37 जिलों में शांतिपूर्वक मतदान के लिए पैरा मिलिट्री फ़ोर्स, पीएसी के जवान समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात करने की व्यवस्था की गई है.

लखनऊ में जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने पोलिंग पार्टियों की रवानगी का निरीक्षण किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि 4 मई को यूपी निकाय चुनाव के लिए 37 जनपदों में मतदान होगा. लखनऊ में भी 4 मई को सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा. मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है और उनको अब अपने अपने मतदान केंद्रों पर रवाना किया गया है. पोलिंग पार्टी में शामिल कर्मचारियों का कहना हैं, कि उनको तीन स्तर की ट्रेनिंग दी गयी थी. अगर मतदान के समय ईवीएम ख़राब होता हैं तो उसको ठीक करने के बारे में भी जानकारी दी गई थी. वहीं लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर आज शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच जाएंगी जो कल मतदान संपन्न करवाएंगी. सभी से अपील हैं कि शत प्रतिशत मतदान करें.

 

ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: रोड शो के दौरान सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक, अचानक रथ पर चढ़ा शख्स

2 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे

बता दें कि यूपी में पहले चरण का मतदान 37 जिलों में होगा. 10 मेयर, 820 पार्षद, 103 नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष, 2740 सदस्य नगर पालिका परिषद् 275 नगर पंचायत अध्यक्ष और 3645 नगर पंचायत सदस्य के भाग्य का फैसला होगा. पहले चरण में 2 करोड़ 40 लाख मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे. 4 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. मतदान के लिए 7368 मतदान केंद्र बनाये गए हैं.

इन जिलों में होगा पहले चरण का मतदान

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के साथ ही शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर,अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर में पहले चरण का मतदान होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

3 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago