होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
इस बदलते दौर में मोबाइल फोन और गैजेट्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं, साथ ही हमारी भागदौड़ भरी जिंदगी और टेक्नोलॉजी की तेज रफ्तार दुनिया में मोबाइल फोन का महत्व सर्वोपरि है. ऐसे में आज हम आपको जयपुर के मोबाइल फोन बाजार गणपति प्लाजा के बारे में बताने जा रहे हैं. यह बाजार 25 से 30 साल पुराना है. यह जयपुर का सबसे बड़ा मोबाइल फोन बाजार है. यहां नए और पुराने फोन खरीदे और बेचे जाते हैं. यहां आप सैमसंग, नोकिया, वीवो, ओप्पो, आईफोन, वन प्लस समेत सभी छोटी-बड़ी कंपनियों के फोन बेच और खरीद सकते हैं.
जयपुर में मौजूद इस दुकान से इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जैसे मोबाइल फोन कवर, ईयरफोन, चार्जर, टेम्पर्ड ग्लास, सेल्फी स्टिक, पावर बैंक आदि खरीद सकते हैं. लेकिन मुख्य रूप से यहां नए और पुराने फोन बेचकर आप अपने लिए नया फोन खरीद सकते हैं. फोन कितना भी पुराना या टूटा हुआ क्यों न हो, यहां हर तरह के फोन बिकते हैं. यहां आप एक या दो नहीं 10 फोन बेच सकते हैं. लेकिन आपके पास अपने फ़ोन का बिल होना चाहिए. तभी यहां के दुकानदार आपका पुराना फोन खरीद पाएंगे, बिना बिल के यहां फोन नहीं बेचा जाता है. गणपति प्लाजा में पुराने और नए फोन खरीदने और बेचने की 100 से ज्यादा दुकानें हैं.
यहां के एक स्थानीय दुकानदार ने बताया कि इस वक्त आईफोन का सबसे ज्यादा क्रेज युवाओं में देखने को मिल रहा है. हर युवा यहां आकर आईफोन की मांग करता है, अपना सामान्य फोन देकर वह यहां आईफोन चाहता है. गणपति प्लाजा में आईफोन के सभी वेरिएंट उपलब्ध हैं. वैसे तो जयपुर में रायसर प्लाजा मार्केट है, लेकिन वहां नए फोन की बिक्री ज्यादा होती है और रिपेयरिंग का काम होता है.
लेकिन आप गणपति प्लाजा में पुराने और खराब फोन बेचकर उसके बदले नया फोन खरीद सकते हैं. किसी भी नए फोन के लॉन्च होने के कुछ ही दिनों के अंदर आपको वह फोन गणपति प्लाजा मार्केट में सही कीमत पर मिल जाएगा. जयपुर ही नहीं दूर-दूर से लोग यहां फोन बेचने और खरीदने के लिए दूर-दूर से आते हैं.
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…