देश

Chhattisgarh: PMAY पर बीजेपी का हल्ला-बोल, विधानसभा का किया घेराव, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, छोड़े आंसू गैस के गोले

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनावों की सरगर्मियां चुनाव से पहले ही बढ़ी हुई हैं. सत्ताधारी कांग्रेस और BJP में अभी से सियासी जंग शुरु हो गई है. भाजपा कांग्रेस पर पीएम आवास योजना को राज्य में लागू नहीं करने का आरोप लगा रही है. इसे लेकर आज भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव किया गया. वहीं घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन और आंसू गैस के गोले छोड़े गए. पुलिस ने इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया. पुलिस द्वारा लगाई गई बांस और बल्लियों की बेरेकेटिंग को भाजपा कार्यकर्ता जहां तोड़कर आगे बढ़ते हुए दिखे, वहीं पुलिस ने भी उनपर पानी की बौछार की और आंसू गैस के गोले दागे.

 PMAY लागू न करने का आरोप

भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना को सही तरीके से लागू नहीं कर रही है. ऐसा करके वह गरीबों को उनके आवास के अधिकार से वंचित कर रही है.

विधानसभा में भी उठा मुद्दा

वहीं राज्य की विधानसभा में भी भाजपा ने इस मुद्दे को उठाया है. शून्यकाल के दौरान अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक, शिवरतन शर्मा समेत भाजपा के कई विधायकों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भूपेश बघेल की सरकार राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना को सही तरीके से लागू नहीं कर पाई है, जिससे गरीबों के लिए 16 लाख आवासों का निर्माण नहीं हो सका है. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में विधानसभा पहुंचते हुए उसका घेराव किया. इस विषय पर BJP ने काम रोककर चर्चा कराने की मांग भी की है.

राज्य के भाजपा विधायकों का कहना है कि केन्द्र द्वारा 2015 में शुरू की गई इस योजना के तहत अन्य राज्यों में जहां गरीबों के लिए मकान बनाए जा रहे हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में पात्र लाभार्थी योजना का लाभ पाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोलीं- ‘भारत तेरे टुकड़े होंगे’ नारे का किया था समर्थन

कांग्रेस ने कहा बेबुनियाद है आरोप

वहीं इस विषय में कांग्रेस का कहना है कि इस तरह के आरोप बेबुनियाद हैं. विधानसभा में भी इस विषय पर हंगामा मचा रहा. विधानसभा अध्यक्ष ने भी मुद्दे पर चर्चा की मांग को खारिज कर दिया. जिसके बाद भाजपा सदस्यों ने भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी.

Rohit Rai

Recent Posts

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

20 minutes ago

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

7 hours ago