उत्तर प्रदेश

Mahakumbh 2025: 10 कप चाय पीकर रहने वाले बाबा कराते हैं IAS की तैयारी…जानें कौन हैं चाय वाले बाबा?

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 का भव्य मेला आगामी 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. प्रशासन ने यहां आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. दुनियाभर में प्रसिद्ध यह महाकुंभ मेला हर 12 साल में आयोजित किया जाता है.

महाकुंभ 2025 भारत के चार प्रमुख तीर्थ स्थलों – प्रयागराज, उज्जैन, हरिद्वार और नासिक (Prayagraj, Ujjain, Haridwar and Nashik) में आयोजित होगा. इस मेले में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु गंगा में स्नान कर पुण्य अर्जित करने आते हैं.

चायवाले बाबा की अनोखी पहचान

इस बार महाकुंभ 2025 में प्रतापगढ़ के चायवाले बाबा (ChaiWale Baba) भी चर्चा में हैं. इनकी खास बात यह है कि बाबा पिछले 40 सालों से मौन धारण किए हुए हैं और ठोस भोजन किए बिना केवल दिन में 10 कप चाय पीकर जीवित रहते हैं.

इनका असली नाम दिनेश स्वरूप ब्रह्मचारी (Dinesh Swarup Brahmachari) है और वे IAS बनने की तैयारी कर रहे छात्रों को निःशुल्क कोचिंग देते हैं. बाबा व्हाट्सएप (WhatsApp) के जरिए छात्रों को स्टडी मटेरियल प्रदान करते हैं और उनका मार्गदर्शन करते हैं.

छात्रों के बीच लोकप्रिय चायवाले बाबा

बाबा के एक शिष्य राजेश सिंह (Rajesh Singh), जो खुद आईएएस की तैयारी कर रहे हैं, ने बताया कि वे पिछले पांच सालों से बाबा के शिष्य हैं.

राजेश कहते हैं, “बाबा जी कुछ बोलते नहीं, लेकिन उनके हाव-भाव से हमें सब कुछ समझ में आ जाता है. वे समय-समय पर हमें महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं, जो हमारी पढ़ाई में बेहद सहायक साबित हो रही है.”

बाबा का उद्देश्य अधिक से अधिक छात्रों को आईएएस बनाकर समाज को शिक्षित करना है.

महाकुंभ 2025 का विशेष पैकेज

महाकुंभ 2025 में इस बार पर्यटकों के लिए डोम सिटी और कॉटेज बनाए गए हैं. यहां से संगम का 360 डिग्री व्यू मिलेगा. डोम सिटी में एक रात ठहरने के लिए पर्यटकों को 1 लाख 10 हजार रुपये तक खर्च करने होंगे, जबकि कॉटेज में रुकने के लिए 81 हजार रुपये प्रति रात का शुल्क निर्धारित किया गया है.

महाकुंभ 2025 26 फरवरी तक चलेगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित करेंगे. महाकुंभ के इस ऐतिहासिक आयोजन में आस्था, भक्ति और अद्भुत आकर्षण का संगम देखने को मिलेगा. चायवाले बाबा जैसे व्यक्तित्व भी इस मेले में आध्यात्मिक प्रेरणा का केंद्र बन रहे हैं.


इसे भी पढ़ें- जूना अखाड़ा की महासभा ने महंत कौशल किशोर को नाबालिग लड़की को शिष्या बनाने पर किया निष्कासित


-भारत एक्सप्रेस

Ashutosh Kumar Rai

आशुतोष कुमार राय, भारत एक्सप्रेस के साथ बतौर सब एडिटर जुड़े हैं और करीब 7 वर्ष से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले आशुतोष, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. क्रिकेट, लाइफस्टाइल और राजनीति में खास दिलचस्पी है. देश-दुनिया और राजनीति की लेटेस्ट खबरों, विश्लेषण, इनसाइड स्टोरी और अपडेट्स के लिए आशुतोष को फॉलो करें… X Account: @AshuRai208

Recent Posts

156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जानिए कावेरी नदी के द्वीप पर बसे इस अद्भुत मंदिर का इतिहास

तमिलनाडु के श्रीरंगम में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर 156 एकड़ में फैला दुनिया का सबसे…

3 minutes ago

क्या सिखाती है श्रावण पुत्रदा एकादशी की कथा? जानिए इसका असली महत्व

Shravana Putrada Ekadashi: जानिए श्रावण पुत्रदा एकादशी का महत्व, कथा और माता-पिता के लिए इससे…

6 minutes ago

पवित्र सप्तपुरियों में शामिल कांचीपुरम: इस शहर की आध्यात्मिक पहचान को जानिये

Kanchipuram: तमिलनाडु का कांचीपुरम अपने प्राचीन मंदिरों, धार्मिक मान्यताओं और कांजीवरम रेशमी साड़ियों के लिए…

15 minutes ago

बिलकिस बानो केस में 17 सालों से सजा काट रहे विपिनचंद्र जोशी और प्रदीप मोधिया को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे विपिनचंद्र कन्हैयालाल जोशी और प्रदीप रमनलाल…

23 minutes ago

अमित शाह ने बिहार CM सम्राट चौधरी को दी जन्मदिन की बधाई, सुशासन और विकास कार्यों की सराहना

Samrat Choudhary Birthday: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को…

25 minutes ago

ॐ के आकार का द्वीप: जहां नर्मदा नदी में बसती है आस्था

Omkareshwar Temple: मध्य प्रदेश का मांधाता द्वीप अपनी ॐ जैसी प्राकृतिक बनावट और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग…

27 minutes ago