देश

Chhattisgarh: डिप्टी सीएम अरुण साव ने BSF के शहीद जवान अखिलेश राय के पार्थिव शरीर को दिया कंधा, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh: कांकेर जिले के ग्राम सड़कटोला के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी ब्लास्ट में शहीद हुए बीएसएफ के प्रधान आरक्षक अखिलेश राय को डिप्टी सीएम अरुण साव ने एयरपोर्ट पर श्रद्धांजलि अर्पित की. डिप्टी सीएम अरुण साव और डीजीपी अशोक जुनेजा ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया. इस दौरान डिप्टी सीएम भावुक हो गए.

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के गांव शेरपुर के रहने वाले अखिलेश राय गुरुवार को छत्तीसगढ़ में हुए आईईडी ब्लास्ट में शहीद हो गए थे. जैसे ही अखिलेश राय के शहीद होने की खबर आई,  गाजीपुर स्थित उनके पैतृक गांव शेरपुर में शोक की लहर दौड़ गई. शुक्रवार दोपहर को उनका पार्थिव शरीर एयर लखनऊ एयरपोर्ट लाया जाएगा, जहां से उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव शेरपुर ले जाया जाएगा.

शुक्रवार सुबह हेलीकॉप्टर से शहीद अखिलेश राय के पार्थिव शरीर को रायपुर के बीएसएफ कैंप लाया गया. जहां डिप्टी सीएम अरुण साव और बीएसएफ के तमाम अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी.

शहीद अखिलेश राय का पार्थिव शरीर दोपहर 2:45 बजे लखनऊ पहुंचेगा, जहां से 11वीं बटालियन बीएसएफ द्वारा पार्थिव शरीर को लेकर उनके पैतृक गांव शेरपुर (गाजीपुर) ले जाया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, अखिलेश राय का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा.

बता दें कि शहीद अखिलेश राय का एक बेटा और तीन बेटियां हैं. अखिलेश राय के बड़े भाई भी बीएसएफ में हैं और इस वक्त दिल्ली में तैनात हैं. शहीद जवान के पिता का साल 2018 में देहांत हो गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

Maa Durga weapons to kill Mahishasura: महिषासुर वध के लिए मां दुर्गा को परमेश्‍वर शिवजी…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

33 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

41 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

46 minutes ago