देश

ED Raid: ईडी का चंडीगढ़ की फार्मा कंपनी के खिलाफ एक्शन, दिल्ली-NCR और पंजाब में छापेमारी

ED Raids: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में चंडीगढ़ की एक दवा कंपनी के खिलाफ धनशोधन मामले के तहत शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर और पंजाब में एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की. छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ था, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

ईडी ने पहले पैराबोलिक ड्रग्स के प्रमोटर्स विनीत गुप्ता और प्रणव गुप्ता व सीए सुरजीत कुमार बंसल को पीएमएलए के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया था. विनीत और प्रणव गुप्ता हरियाणा के सोनीपत स्थित अशोक विश्वविद्यालय के को-फाउंडर भी हैं.

सीबीआई ने 2021 में 1,626 करोड़ रु की बैंक ऋण धोखाधड़ी में उनकी कथित संलिप्तता के लिए उनके और कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था. उसके बाद दोनों ने 2022 में अशोक विश्वविद्यालय में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. ईडी ने पिछले साल जनवरी में उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें: Parliament Security: संसद सुरक्षा चूक मामले में 7वें किरदार महेश की एंट्री, जानें कौन हैं यह शख्स और कैसे की ललित की मदद

अक्टूबर में भी हुई थी छापेमारी

इस मामले में कंपनी पैराबोलिक ड्रग्स के खिलाफ अक्टूबर में भी छापेमारी की गई थी. एजेंसी ने अक्टूबर में अदालत को बताया था कि कंपनी के दो गिरफ्तार निदेशक जाली और मनगढ़ंत दस्तावेजों के आधार पर लोन और वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करके बैंकों को धोखा देने में सक्रिय रूप से शामिल थे.

कंपनी पर कई गंभीर आरोप

एजेंसी ने दावा किया था कि उनके आदेश और नियंत्रण में पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड ने नकली और असंबद्ध माल चालान जारी किए. साथ ही कहा था कि बंसल ने अपनी चार्टर्ड अकाउंटेंसी फर्म एस. के. बंसल एंड कंपनी के जरिए पैराबोलिक ड्रग्स लिमिटेड को गलत सर्टिफिकेट हासिल किए, जिनका इस्तेमाल बैंकों के समूह (कंसोर्टियम) से ऋण लेने में किया गया था.

ईडी ने तीनों की हिरासत की मांग करते हुए अदालत को बताया था कि उनकी अवैध गतिविधियों और ऋण निधि के दुरुपयोग से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और अन्य कंसोर्टियम बैंकों को 1,626.7 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘पुरुषों को भी बनना होगा महिलाओं की सफलता का संबल…’ Miss and Mrs UN कार्यक्रम में प्रो. (डॉ.) रचना सम्‍मानित, दिया प्रेरक संदेश

MISS AND MRS UNITED NATIONS 2026: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के क्राउन प्लाजा होटल, रोहिणी में…

27 minutes ago

हवा में मचा हड़कंप; इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक से लगी आग, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

IndiGo Flight Emergency Landing: दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E6115 में एक…

40 minutes ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: UP पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटी

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की फाइनल आंसर की को चुनौती देने…

52 minutes ago

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज: तेज हवाओं से मिली राहत, जल्द पड़ सकती है ठंड की आहट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बादलों की वजह से मौसम ने…

59 minutes ago

पाकिस्तान में क्या हो रहा है? इमरान की पार्टी पर शहबाज सरकार का बड़ा एक्शन, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी लागू

Pakistan Emergency in Khyber Pakhtunkhwa: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में इमरजेंसी लागू कर दी…

1 hour ago

अडानी ग्रुप का बड़ा कदम: कच्छ कॉपर प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी होगी इंटीग्रेट

अडानी ग्रुप की कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड ने मुंद्रा प्लांट में 115 मेगावाट रिन्यूएबल एनर्जी…

1 hour ago