रमन सिंह और भूपेश बघेल (फाइल फोटो)
Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के लिहाज से आज का दिन बेहद अहम है, क्योंकि आज काउंटिंग डे पर यह तय हो जाएगा, कि आखिर भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार बचेगी या फिर बीजेपी यहां बाजी मारने में कामयाब होगी. रुझानों में फिलहाल मामला काफी टाइट लग रही है. इसकी वजह यह है कि बीजेपी 50 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि 38 सीटों पर कांग्रेस रुझानों में आगे हैं. ऐसे में रुझानों को देखें तो कांग्रेस के हाथ से एक और राज्य पिछड़ता दिख रहा है.
सबसे पहले सीएम भूपेश बघेल की बात करें तो वो अपनी पाटन सीट से आगे चल रहे हैं. सीएम भूपेश बघेल बीजेपी के विजय बघेल से 19 हजारवोटों से आगे चल रहे हैं, जिसके चलते उनकी जीत अब तय मानी जा रही है.
राज्य के डिप्टी सीएम की बात करें तो टीएस सिंह देव अपनी सीट अंबिकापुर पीछे चल रहे हैं. बीजेपी के राजेश अग्रवाल आगे चल रहे हैं और करी 9 हजार वोटों से आगे हैं, जो कि बीजेपी के लिए एक अच्छी खबर हैं.
वैशाली नगर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां से बीजेपी के रिकेश सेन आगे चल रहे हैं. उन्हें 5392 वोट मिल चुके हैं. कांग्रेस के मुकेश चंद्राकर 3197 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.
पीछे चल रहे मंत्री-
ताम्रध्वज साहू पीछे
मंत्री मोहन मरकाम
मंत्री कवासी लखमा
मंत्री मोहम्मद अकबर
मंत्री अमरजीत भगत
मंत्री रुद्र गुरु
मंत्री अनिला भेड़िया
-भारत एक्सप्रेस
Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…
Bangladesh violence: बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कोबिर के सिलहट स्थित घर के बाहर…
Panna Diamond: मध्य प्रदेश के पन्ना में ऑटो चालक सोनू रैकवार को पहली बार खदान…