रिपोर्ट-मनोज सिंह
छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब इस मामले से जुड़े ‘मैनपावर घोटाले’ में एसीबी-ईओडब्ल्यू (ACB-EOW) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इन सभी पर छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CSMCL) में फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये डकारने का आरोप है.
यह पूरा घोटाला CSMCL (छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के भीतर साल 2019-20 से 2023-24 के बीच हुआ. आरोप है कि प्लेसमेंट और मैनपावर एजेंसियों के जरिए ‘ओवरटाइम भुगतान’ के नाम पर जमकर बंदरबांट की गई. जांच में सामने आया है कि 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारी-भरकम राशि ओवरटाइम भत्ते के नाम पर गबन कर ली गई, जबकि असल में ऐसा कोई काम हुआ ही नहीं था.
ACB-EOW की एफआईआर (FIR) के मुताबिक, यह कोई छोटी-मोटी चोरी नहीं बल्कि एक गहरी साजिश थी. CSMCL के बड़े अधिकारियों ने मैनपावर एजेंसियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा. फर्जी बिल और वाउचर तैयार किए गए ताकि सरकारी खजाने से पैसा निकाला जा सके. इस अवैध भुगतान का एक बड़ा हिस्सा अधिकारियों और बिचौलियों की जेब में गया.
गिरफ्तार किए गए सातों आरोपियों को ACB-EOW की विशेष अदालत में पेश किया गया. मामले की गंभीरता और करोड़ों के भ्रष्टाचार के सबूतों को देखते हुए कोर्ट ने तमाम आरोपियों को 11 मई तक कोस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया है. अब पूछताछ के दौरान इस घोटाले के ‘मास्टरमाइंड’ और अन्य सफेदपोशों के नामों का खुलासा होने की उम्मीद है.
छत्तीसगढ़ में पहले से ही शराब घोटाले की जांच चल रही है, जिसमें कई रसूखदार जेल की हवा खा रहे हैं. मैनपावर घोटाले में हुई इन गिरफ्तारियों ने शासन और प्रशासन के बीच हड़कंप मचा दिया है. माना जा रहा है कि यह नियुक्तियों और प्लेसमेंट के नाम पर छत्तीसगढ़ में हुए अब तक के सबसे बड़े आर्थिक अपराधों में से एक है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…
मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…
गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…
प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…