चुनाव

आपने मुलायम सिंह से क्या सीखा? राहुल गांधी के सवाल पर अखिलेश यादव ने दिया ये जवाब, देखें Video

Election 2024: लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण की 1 जून को होने वाली वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार तेजी के साथ चल रहा है. बीते दिन इंडिया अलायंस के नेताओं ने यूपी की फूलपुर लोकसभा में एक चुनावी रैली का आयोजन किया था. जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे. इस रैली का एक वीडियो कांग्रेस ने एक्स पर शेयर किया है. जिसमें राहुल गांधी अखिलेश यादव से पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि मुलायम सिंह यादव से आपने क्या सीखा है?

राहुल के सवाल पर अखिलेश का जवाब

इस सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि “नेताजी जमीनी राजनीति करते रहे. उन्होंने कुश्ती, पहलवानी भी की, जो मैं नहीं कर पाया, क्योंकि मैं स्कूल में पढ़ने चला गया. नेताजी को लोग धरती पुत्र बोलते थे, वो जमीन की बात को बाखूबी समझते थे.” वहीं अखिलेश यादव ने राहुल गांधी से कहा कि आपका इलाहाबाद से लगाव आज का नहीं है, ये कई दशक पुराना है. किसी भी राजनीतिक परिवार का लगाव ऐसा नहीं रहा है.

राहुल बोले- ये नेचुरल अलायंस है

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे व्यक्तिगत और सिद्धांत को लेकर समझौते नहीं हुए हैं. सिद्धांतों को लेकर हम कई बार आपके साथ भी खड़े हुए. आपकी पार्टी (कांग्रेस) भी सपा के साथ खड़ी रही. इसपर राहुल गांधी ने कहा कि अब एक नए तरीके की पार्टनरशिप बन रही है. सभी लोग जुड़ गए हैं. ये नेचुरल गठबंधन है.

यह भी पढ़ें- “पीएम मोदी की शिकस्त जरूरी…राहुल, ममता और केजरीवाल को शुभकामनाएं”, INDIA Alliance के समर्थन में फिर उतरा पाकिस्तान

57 सीटों पर होगा मतदान

बता दें कि 1 जून को आखिरी चरण के मतदान में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग होनी है. जिसमें यूपी की 13, पंजाब की 13, हिमाचल प्रदेश की 4, बिहार की 8, ओडिशा की 6, झारखंड की 3, पश्चिम बंगाल की 9 और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago