Bharat Express DD Free Dish

कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित की मानहानि शिकायत पर कोर्ट ने CM Atishi और MP Sanjay Singh को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

संदीप दीक्षित ने CM Atishi और संजय सिंह पर 10 करोड़ रुपये की मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. संदीप दीक्षित की मानें तो सीएम आतिशी और संजय सिंह ने दीक्षित और फरहाद सूरी पर भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए करोड़ों रुपया कैश में लेने का आरोप लगाया था.

rouse avenue court

नई दिल्ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित (Sandeep Dikshit) की ओर से दायर मानहानि शिकायत पर राऊज एवेन्यु कोर्ट ने सीएम आतिशी और राज्य सभा सांसद संजय सिंह को नोटिस जारी कर 27 जनवरी तक जवाब मांगा है. कोर्ट 27 जनवरी को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

10 करोड़ का मानहानि दावा

संदीप दीक्षित ने सीएम आतिशी (CM Atishi) और संजय सिंह पर 10 करोड़ रुपये की मानहानि की शिकायत दर्ज कराई है. संदीप दीक्षित की मानें तो सीएम आतिशी और संजय सिंह ने दीक्षित और फरहाद सूरी पर भाजपा से चुनाव लड़ने के लिए करोड़ों रुपया कैश में लेने का आरोप लगाया था, जिसके बाद संदीप दीक्षित ने कहा था कि अगर मैनें भाजपा से करोड़ो रूपये कैश में लिए तो मैं अपराधी हूं. उन्होंने कहा कि सीएम और संजय सिंह द्वारा लगाए गए आरोप झूठा और निराधार है.

संजय सिंह और आतिशी पर केस दर्ज हो

संदीप दीक्षित ने यह भी कहा था कि उनके ऊपर केस दर्ज होना चाहिए, सीबीआई और ईडी (ED) की रेड पड़नी चाहिए. दीक्षित ने कहा था कि यदि उन्हें यह राशि प्राप्त होती है, तो वह इसे यमुना की सफाई और दिल्ली प्रदूषण मुक्त बनाने के प्रयासों में लगाएंगे. संदीप दीक्षित ने कहा था कि 10 से 12 साल पहले अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे, लेकिन सरकार में आने के बाद एक भी सबूत नहीं दिया.


ये भी पढ़ें: घने कोहरे का कहर, सड़क हादसे में 100 से अधिक बकरियों की मौत, 3 लोग घायल


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read