तिरंगा यात्रा में शामिल हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी.
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद पूरा देश सेना के हौसले को सलाम कर रहा है. इसी कड़ी में दिल्ली भाजपा ने तिरंगा रैली का आयोजन किया. रैली में भाजपा सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) भी शामिल हुए. इसके अलावा हजारों स्काउट, एनसीसी कैडेट, वकील, डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और सैकड़ों नागरिक संगठनों के लोग भी तिरंगा थामे नजर आए.
तिरंगा रैली में राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, बांसुरी स्वराज, कपिल मिश्रा समेत कई विधायक और पार्षद शामिल हुए. तिरंगा रैली कर्तव्य पथ से इंडिया गेट तक निकाली गई.
रैली में शामिल होने से पहले मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने एक वीडियो संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं तिरंगा रैली में शामिल होने के लिए कर्तव्य पथ पहुंच चुका हूं, आप सभी लोग इस रैली में शामिल होने के लिए आइए. वहीं रैली समाप्त होने के बाद उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया.
तिरंगा यात्रा के बाद Manoj Tiwari ने एक्स पर लिखा, “एक यात्रा देशभक्ति के नाम…आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद,अपने वीर जवानों के जज्बे और हौसले को सलाम करने के लिए आज ‘कर्तव्य पथ से नेशनल वार मेमोरियल तक तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया.
मनोज तिवारी ने आगे लिखा, हर भारतवासी के दिल में तिरंगे का मान और देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने का ये अवसर गर्व और सम्मान से भरा रहा. ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने भारत के राष्ट्रीय संकल्प, सैनिकों की वीरता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की दृढ़ता को विश्व पटल पर स्थापित किया है. यह पूरे देश के लिए गौरव,आत्मसम्मान और वीरता का उत्सव है.”
-भारत एक्सप्रेस
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…
मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…
Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…
महाराष्ट्र में भीषण सूखे की स्थिति को लेकर शिवसेना के मुख्य नेता और राज्य के…
सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को सूचना प्रसारण मंत्रालय से NOC मिल गई है. अब…