CJI Surya Kant Leh Military Camp Visit: देश के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत (CJI Surya Kant) ने सोमवार (30 मार्च) को लेह के मिलिट्री कैंप का दौरा किया और वहां तैनात सैन्यकर्मियों को संबोधित किया. यह पहली बार है जब किसी CJI ने लद्दाख के इस संवेदनशील क्षेत्र में जाकर सैनिकों से सीधे संवाद किया. समुद्र तल से करीब 3,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह इलाका रणनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है.
अपने संबोधन में CJI सूर्यकांत ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों को न्याय तक आसान और समय पर पहुंच मिलनी चाहिए. उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि कानून केवल अदालतों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे उन सैनिकों तक भी पहुंचना चाहिए जो दूरस्थ और दुर्गम इलाकों में तैनात हैं.
CJI ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी निभाते हुए सैनिकों को कई बार कानूनी और व्यक्तिगत समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे हालात में उनके लिए अदालतों तक पहुंचना या कानूनी सहायता प्राप्त करना आसान नहीं होता. उन्होंने न्याय प्रणाली को और अधिक सुलभ और संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर बल दिया.
इस दौरे को न्यायपालिका और सेना के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. CJI सूर्यकांत ने संकेत दिया कि भविष्य में ऐसी पहलें और बढ़ाई जा सकती हैं, जिससे देश के हर नागरिक, खासकर सीमाओं पर तैनात जवानों को न्याय मिल सके.
ये भी पढ़ें: ‘पिता की विरासत, 20 साल का सफर…’ बांकीपुर छोड़ते हुए भावुक हुए नितिन नबीन, भावुक खत में किसे क्या कहा?
लद्दाख के लेह मिलिट्री कैंप में CJI का यह दौरा एक ऐतिहासिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो यह संदेश देता है कि देश की न्याय व्यवस्था हर नागरिक तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है. चाहे वह कितना ही दूर या कठिन क्षेत्र में क्यों न हो.
-भारत एक्सप्रेस
Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…
Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…
CJI Surya Kant viral caste remarks fact check: सोशल मीडिया पर जाति और आरक्षण को…
Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…
Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…
CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…