देश

CLOUD 9 बिल्डर की बदमाशी, 3 दिनों से सोसाइटी में नहीं आ रहा पीने का पानी, जनता का हाल बेहाल

Cloud 9 Society: गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर-1 में मौजूद क्लाउड 9 सोसायटी में पिछले 3 दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है. वहां रहने वाले हजारों लोग परेशान हैं, लेकिन बदमाश बिल्डर सुनने को तैयार नहीं है. सोसायटी के लोगों से मेटेनेंस के नाम पर लाखों रुपए वसूला जाता है, लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है. नहाने के साथ जरूरी कामों के लिए भी पानी नहीं है. परेशान लोगों को पड़ोस की सोसायटी या दूसरी जगहों पर रह रहे अपने परिचितों के पास जाना पड़ रहा है. यहां रह रहे लोगों ने आरोप लगाया कि बिल्डर ने मनमाने तरीके से पानी की सप्लाई बंद की है. लोग जब मेंटेनेंस ऑफिस पहुंचे तो कर्मचारी कुछ भी जवाब देने को तैयार नहीं है.

मेंटेनेंस के नाम पर लिया जा रहा है 70 लाख रुपये

शायद ही कोई ऐसा इंसान होगा जो अपने सपनों के घर की इच्छा न रखता हो. दिन-रात मेहनत करने वाले हर एक इंसान की सबसे बड़ी ख्वाहिशों में घर-मकान की ख्वाहिश सबसे ऊपर और सबसे बड़ी होती है. लोगों ने मेहनत के पाई-पाई से क्लाउड-9 में घर खरीदा. लेकिन अफसोस, उसके खून-पसीने की कमाई को बड़े-बड़े बिल्डर दबाकर बैठ जाते हैं. मेंटेनेंस के नाम पर यहां रहने वाले लोगों से एडवांस में 70 लाख रुपये लिए जा रहै हैं. लेकिन पीने के पानी तक के लिए इन्हें दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर कर दिया गया है. 3 दिन से पूरे सोसायटी में पानी नहीं आ रहा है. बदमाश बिल्डर ने लोगों का फोन तक उठाना बंद कर दिया है.

पानी नहीं मिलने से बच्चे बुजुर्ग परेशान

बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है. जब हमारे एडिटर अमृत तिवारी ने लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि 6-7 महीने पहले भी इस तरह की समस्या हुई थी. मेंटेनेंस कंपनी ने हमारा साथ नहीं दिया. तब हमलोगों ने पैसे इक्ट्ठा करके खुद से पानी का टैंकर बुलाया था. वहां मौजूद लोगों ने कहा कि ये बिल्डर हमेशा से मनमानी करता रहा है. सोसायटी में पानी के साथ-साथ पार्किंग की समस्या है. अभी हमलोग फिर से पैसे इक्ट्ठा करके टैंकर मंगाकर काम चला रहे हैं, लेकिन ऐसा कब तक किया जा सकता है? लोगों ने कहा कि यहां कचड़ा, लिफ्ट आदि की भी समस्या है. हम लोग शिकायत करते-करते थक गए हैं, लेकिन बिल्डर सुनने को तैयार नहीं है.

हैरान करने वाली बात तो ये है कि सोसायटी में पिछले 3 दिनों से पानी नहीं आ रहा है. पानी की किल्लत से न सिर्फ यहां रहने वाले वरिष्ठ नागरिक परेशान हैं बल्कि स्कूल जाने वाले बच्चे और ऑफिस जाने वालों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सोसायटी में लगे मोटर पिछले कई दिनों से खराब हैं. जिसके चलते यहां के करीब 1 हजार से ज्यादा फ्लैट्स में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है. यहां रहने वाले लोगों से मेंटनेंस चार्ज के तौर पर एडवांस में मोटी रकम वसूली जाती हैं. बावजूद इसके सर्विस प्रोवाइडर परिमल सर्विसेज यहां रहने वालों को पानी जैसे जरूरी सुविधा मुहैया नहीं करा रहा है.

परिमल बंधोपाध्याय और सुशील जैन जानबूझकर लोगों को कर रहे हैं परेशान

खबर है कि परिमल सर्विसेज के परिमल बंधोपाध्याय और सुशील जैन जानबूझकर लोगों को परेशान कर रहे हैं. ऐसा तब है जब यहां के रहने वालों से मेंटनेंस के नाम पर 60 से 70 लाख रुपये वसूला गया है. बताया तो यहां तक जा रहा है कि सुरक्षा में तैनात गार्ड्स को भी पिछले करीब तीन महीने से सैलरी नहीं मिली रही है. हालांकि ऐसा भी नहीं है कि यहां के लोगों को सिर्फ पानी की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है. यहां आए दिन लिफ्ट, बिजली और साफ-सफाई की समस्या से भी लोगों जूझना पड़ता है. लोगों इन समस्याओं से निजात पाने के लिए कई बार कोशिशें की. अब लोगों ने प्रशासन से सर्विस प्रोवाइडर के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 minutes ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

25 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

1 hour ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

1 hour ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

2 hours ago