देश

Chhattisgarh Election Result 2023: भूपेश बघेल ने स्वीकार की हार, राजभवन जाकर दिया इस्तीफा

Chhattisgarh Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आ चुके हैं. जनता ने कांग्रेस की सरकार को नकारते हुए बीजेपी को मौका दिया है.  इस चुनाव में कई दिग्गज अपनी सीट नहीं बचा सके. भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में 54 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की. वहीं पिछले चुनाव में 68 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस 35 सीटों पर सिमट गई. रिजल्ट आने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस की हार स्वीकार करते हुए राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दर्ज की जीत

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाटन विधानसभा सीट से शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी और दूर्ग से बीजेपी के सांसद विजय बघेल को 19723 वोटों से हरा दिया. भूपेश बघेल को कुल 95438 वोट मिले. वहीं विजय बघेल को 75715 वोट मिले. वह दूसरे स्थान पर रहे. चुनाव परिणाम आने के बाद भूपेश बघेल ने अपना इस्तीफा सौंप दिया.

ये भी पढ़ें- मोदी-केंद्रित अभियान और डबल इंजन का वादा…मध्य प्रदेश में कांग्रेस का सूफड़ा साफ करने में काम कर गई BJP की ये 5 रणनीति

टी.एस. सिंहदेव नहीं बचा पाए अपनी सीट

भाजपा की सुनामी में कई बड़े दिग्गज अपनी सीट नहीं बचा पाए. उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी अपनी सीट नहीं बचा सके और उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अम्बिकापुर सीट से कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को चुनावी मैदान में उतारा था. वहीं भाजपा ने उनके खिलाफ राजेश अग्रवाल को चुनावी मैदान में उतारा था. भाजपा प्रत्याशी ने 94 वोट से सिंहदेव को शिकस्त दे दी. उन्हें कुल 90780 वोट मिले. वहीं टीएस सिंहदेव को 90686 वोट मिले.

ये भी पढ़ें- “समाज को जातियों में बांटने की खूब कोशिश हुई, लेकिन…”, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत के बाद PM Modi का कांग्रेस पर वार

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

2 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

2 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

3 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

3 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

4 hours ago