देश

Mizoram Results 2023: मिजोरम में बदली सरकार, MNF की हुई विदाई,  ZPM पूर्ण बहुमत के साथ बनाने जा रही सरकार

Mizoram Election 2023: मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है. ZPM ने पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई है. पार्टी ने 26 सीटों पर जीत दर्ज की है. वहीं MNF  के खाते में 10 सीट गईं. कांग्रेस को 1 सीट तो वहीं बीजेपी को 3 सीट पर जीत हासिल हुई है.

174 उम्मीदवारों के भाग्य हुआ फैसला

बता दें कि 7 नवंबर को राज्य में चुनाव हुए थे. 174 उम्मीदवार मैदान में थे. वहीं आज उनके चुनावी भाग्य का फैसला आने वाला है. राज्य में वोट प्रतिशत भी काफी ज्यादा रहा. बात करें राज्य के चुनावी माहौल की तो एमएनएफ, जेडपीएम और कांग्रेस ने 40 सदस्यीय विधानसभा की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था. बीजेपी ने हालांकि सभी सीटों पर उम्मीदवार नहीं उतारे है. आम आदमी पार्टी (आप) ने मिजोरम में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा है. पार्टी ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा. इसके अलावा मिजोरम में 17 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे. कांग्रेस बदले हुए नेतृत्व और राज्य में सत्ता विरोधी लहर के चलते इस बार बदलाव की उम्मीद कर रही है.

80 प्रतिशत से अधिक हुआ था मतदान

मिजोरम विधानसभा में राज्य के 8.52 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. बतां दें कि चुनाव में 174 उम्मीदवारों में से 18 महिला भी हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rohit Rai

Recent Posts

‘पत्नी थी या कोई और?’ पुलिस चेकिंग में महिला सड़क पर धड़ाम, मुड़कर देखे बिना छू मंतर हुआ बाइक वाला; देखें VIDEO

Rudrapur News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार ने ऐसी जल्दबाजी…

14 minutes ago

नेताजी से गुस्ताखी…, इंदौर में 15 साल की लड़की को धक्का मारकर गरबा पंडाल से निकाला, वीडियो वायरल

Indore Garba Controversy: इंदौर में बीजेपी नेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

15 minutes ago

पाकिस्तानी जुल्म के बीच बलूचिस्तान में कुदरत की दोहरी मार..! 5.8 तीव्रता के खतरनाक भूकंप से खुजदार में मची चीख-पुकार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 5.8 तीव्रता के भूकंप से धरती कांप उठी. भूकंप का…

27 minutes ago

खाकी पर फायरिंग करना पड़ा भारी: झांसी एनकाउंटर में एक बदमाश घायल, दो शातिर दबोचे गए

UP News: झांसी जनपद के उल्दन में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच…

35 minutes ago

मृण्मयी से चिन्मयी! भारतीय शिल्पशास्त्र, पुराण और प्रतिमालक्षण में माँ दुर्गा के स्वरूप का निगूढ़ तत्त्व और विज्ञान

मां दुर्गा की मिट्टी की प्रतिमा केवल आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय शिल्पशास्त्र, गणित…

1 hour ago

लोहावट: बोरवेल से निकाला गया 9 वर्षीय मासूम, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Jodhpur News: जोधपुर/फलोदी के लोहावट में 39 घंटे चले बेहद कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद…

1 hour ago