देश

Madhya Pradesh Results: चुनाव में कांग्रेस के हारने के बाद सपा ने छिड़का जले पर नमक, बताई हार की ये वजहें

MP Election Result 2023: मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर समाजवादी पार्टी ने तंज कसा है. इसके साथ ही सपा ने कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ पर निशाना साधा. बता दें कि चुनाव में टिकट बंटवारे के समय कांग्रेस और सपा आमने-सामने आ गयी थी. इस दौरान कमलनाथ ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया था, जिसका सपा ने भारी विरोध किया था. इसके साथ ही अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव में कांंग्रेस को देख लेने की बात कही थी.

पार्टी ने कमलनाथ के बयान के हवाला देते कांग्रेस पर हमला बोला और मध्यप्रदेश चुनाव में कांग्रेस की हार के पीछे की वजह कमलनाथ के अहंकार को बताया.

‘अखिलेश यादव के खिलाफ की थी अमर्यादित टिप्पणी’

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सपा प्रमुख के खिलाफ अमर्यादित बयान दिया. उन्होंने चार बार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अखिलेश-वखिलेश कहा दिया था. जिससे मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि जहां भी चुनाव हुए वहां का बहुजन वर्ग और पिछड़े वर्ग के लोग आहत हुए और उसका दुष्प्रभाव नतीजों पर पड़ा.

उन्होंने आगे कि, ”अखिलेश यादव लगातार सामाजिक न्‍याय की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन कमलनाथ सामाजिक न्‍याय और जातीय जनगणना को लेकर एक शब्द भी नहीं बोले. यह चुनाव परिणाम उनके अहंकार की हार है.”

मनोज यादव ने कहा, ”हम (सपा) तो पांच सीटें मांग रहे थे लेकिन उन्होंने हमारे नेताओं का अपमान किया. अगर पिछड़ों को पांच सीटें नहीं दे सकते तो वोट कैसे मिलेगा.” मनोज काका ने रामधारी सिंह दिनकर की एक रचना ”जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है” सुनाते हुए दोहराया कि यह परिणाम उनके अहंकार की हार है.

टिकट बंटवारे को लेकर बढ़ी थी तल्खी

गौरतलब है कि अक्टूबर में टिकट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और सपा के बीच तल्खी बढ़ गई थी. कांग्रेस नेता कमलनाथ ने उस समय समाजवादी पार्टी को लेकर एक भी सीट देने से मना कर दिया था. इसके बाद सपा अध्यक्ष ने कहा था कि कांग्रेस जैसा व्यवहार हमारे साथ करेगी. हम उनके साथ वैसा ही करेंगे. इसके अलावा अखिलेश यादव ने कांग्रेस से साफ सवाल किया था कि वह बताए कि सपा के साथ गठबंधन करेगी या नहीं. उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी को कांग्रेस धोखे में न रखे क्योंकि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से लड़ने वाली पहली पार्टी सपा है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

16 minutes ago

CEC और EC की कानूनी छूट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; आरजेडी सांसद मनोज झा की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…

19 minutes ago

आंध्र प्रदेश में दो चक्रवातों से भारी तबाही, पीएम मोदी ने CM चंद्रबाबू नायडू से फोन पर लिया हालात का जायजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को फोन…

25 minutes ago

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब चमकेगी कर्मचारियों की किस्मत

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग की 18 महीने की समयसीमा का 66% हिस्सा पूरा…

1 hour ago

IND vs NZ: मैच में बारिश ने डाला खलल, क्या DLS मेथड से मिल पाएगी टीम इंडिया को जीत?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले जा रहे पहले वनडे…

1 hour ago

सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’ पर रोक लगाने से हाई कोर्ट का इनकार, डॉक्टरों की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने सनी देओल की आगामी फिल्म 'सूर्या: अंत से आरंभ तक' की…

2 hours ago