देश

उद्धव गुट से शिवसेना में आईं थी नीलम गोरे, अब CM शिंदे ने दी उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी

Shiv Sena: महाराष्ट्र की राजनीति में आजकल हलचल का दौर जारी है. आज का नेता कल किस पार्टी का नेता हो जा रहा है, यह किसी को पहले मालूम भी नहीं हो पा रहा है. एनसीपी में टूट पड़ने के बाद अब एक बार फिर से शिवसेना(उद्धव गुट) में सबकुछ ठीक नहीं हो रहा है. उद्धव गुट की नेता नीलम गोरे कल(7 जुलाई) मुंबई में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं थीं. अब सीएम एकनाथ शिंदे ने उन्हें पार्टी में अध्यक्ष के बाद आने वाले सबसे अहम पद दे दिया है. शिंदे ने नीलम गोरे को शिवसेना का ‘नेता’ नियुक्त किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने अनुसार, पार्टी के अध्यक्ष के बाद सबसे वरिष्ठ नेता को यह पद दिया जाता है.

Shiv Sena: शिंदे गुट में आने पर क्या बोलीं नीलम गोरे?

नीलम गोरे को महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे का सबसे विश्वासपत्रों में से एक माना जाता रहा है. उनपर उद्धव ठाकरे के साथ पार्टी के अन्य लोग काफी भरोसा भी करते थे लेकिन अब खुद नीलम गोरे ने ही पाला बदल लिया है. सीएम शिंदे की शिवसेना में शामिल होने पर गोरे ने कहा,”एकनाथ शिंदे के कुशल नेतृत्व में शिवसेना सही दिशा में आगे बढ़ रही है. मैंने महिलाओं के मुद्दों और राज्य तथा देश के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए शिवसेना(शिंदे गुट) में शामिल होने का फैसला किया है.” वहीं, सीएम शिंदे ने नीलम गोरे के अपनी पार्टी में शामिल होने पर इसे ऐतिहासिक घटनाक्रम बताया था.

उद्धव गुट के नेता ने इसपर हमला बोला था. पार्टी के नेता व सांसद विनायक राउत ने कहा,”जिन लोगों ने उद्धव ठाकरे से अनुग्रह प्राप्त किया, उन्होंने केवल पद हासिल करने के लिए उन्हें और शिवसेना को धोखा दिया.”

ये भी पढ़ें- “मैं स्वीकार करता हूं कि आदिपुरुष से जन भावनाएं आहत…”, मनोज मुंतशिर ने फिल्म को लेकर मांगी माफी

महाविकास अगाड़ी छोड़ शिंदे सरकार में शामिल हुए थे अजित पवार

बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल जारी है. हाल ही में एनसीपी नेता अजित पवार ने अपनी ही पार्टी में दो फाड़ करते हुए महाविकास अघाड़ी के साथ गठबंधन तोड़ राज्य की बीजेपी-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए थे. उनके साथ एनसीपी के कई विधायक भी आए. बीजेपी-शिवसेना के साथ जुड़ते ही अजित पवार को राज्य में डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिल गई और उनके साथ आए कई विधायकों को शिंदे कैबिनेट में मंत्री बना दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

1 hour ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

2 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

2 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

3 hours ago