देश

Varanasi: रेलवे को मिली 8700 करोड़ की सौगात से बदल जाएगी देश की पूरी तस्वीर, गाजीपुर से लेकर प्रयागराज और वाराणसी को होगा बड़ा लाभ

Varanasi: शुक्रवार का दिन यूपी के लिए खास रहा. वाराणसी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे को 8700 करोड़ की सौगात देकर पूरे देश की तस्वीर ही बदल दी है. उनके द्वारा रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण, विद्युतीकरण, डेडिकेटेड फ्रेड कारिडोर के किए गए लोकार्पण को देश के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है. जहां एक ओर रेलवे ट्रैकों के दोहरीकरण और विद्युतीकरण से प्रयागराज-पीडीडीयू जंक्शन रेलखंड पर पड़ने वाला दबाव कम होगा तो वहीं कारीडोर से कोयला, आयरन, स्टील की ढुलाई आसान होगी.

तो वहीं पूर्वाोत्तर भारत, बिहार एवं पश्चिम बंगाल पहुंचने में लगने वाला समय भी घटेगा. बता दें कि पीएम मोदी ने यूपी में करीब 390 करोड़ की लागत से गाजीपुर सिटी, औड़िहार लाइन का दोहरीकरण और विद्युतीकरण योजना का लोकार्पण किया है, जिससे सारनाथ और वाराणसी के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी और पीडीडीयू जंकक्शन और प्रयागराज लाइन पर लोड कम होगा. इसी के साथ 240 करोड़ की लागत से भटनी-औड़िहार रेलखंड की 125 लंबी लाइन के विद्युतीकरण से इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड को और गति मिलेगी व परिचालन बेहतर हो सकेगा. इसी के साथ इंजन बदलने की प्रक्रिया कम होने से यात्रा में लगने वाला समय और संसाधन दोनों की ही बचत होगी.

ये भी पढ़ें- Madhya Pradesh: ‘नीच जाति हो’ कहकर प्रसाद फेंककर दिया, सीधी के बाद अब सतना में दलितों से दुर्व्यवहार

इस रूट पर कम होगा दबाव

बता दें कि इस लोकार्पण के बाद 370 करोड़ की लागत से औड़िहार-जौनपुर के बीच 60 किमी के दोहरीकरण होगा, जिससे पंडित दीदयाल उपाध्याय जंक्शन और प्रयागराज रूट पर दबाव कम होगा. इसी के साथ पूर्वोत्तर भारत बिहार एवं पश्चिम बंगाल में लगने वाले समय में कमी आएगी और यात्री भी अपने गंतव्य तक जल्दी पहुंच सकेंगे.

ट्रेनें नहीं होंगी लेट

बता दें कि पीएम ने 6762 करोड़ की लागत से बनी न्यू डीडीसी से चिरैलापौथु तक 137 किमी. डीएफसी लाइन का लोकार्पण भी किया है, जिस से औद्योगिक इकाइयों को गति मिलेगी और व्यापारियों को भी सुविधा मिलेगी. इसी के साथ रेलवे की लाइन से मालगाड़ियों का दबाव भी कम होगा, जिससे ट्रेनें बिना रूकावट के चल सकेंगे. तो इसी के साथ ट्रेनों की देरी होने में भी अंकुश लग सकेगा. इसी के साथ नई यात्री ट्रेनों के परिचालन को भी शुरू किया जा सकता है. बता दें कि वर्तमान में डीएफसी लाइन पर रोजाना 113 मालगाड़ियां 100 की गति से आ-जा रही हैं. वर्तमान में इससे कोयला, खाद्यान्न सामग्री आदि की ढुलाई की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago