देश

CM फडणवीस ने कहा- बच्ची के रेप-हत्या का केस उज्ज्वल निकम लड़ेंगे, पुलिस को इतने दिन में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कल्याण पूर्व में 13 साल बच्ची के साथ हुए वीभत्स अपराध को लेकर शनिवार (28 दिसंबर) को तत्काल और सख्त कार्रवाई का ऐलान किया. सीएम ने कहा कि प्रसिद्ध वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम इस केस की पैरवी करेंगे. साथ ही ठाणे पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिया गया है कि एक महीने के अंदर चार्जशीट दाखिल की जाए. सीएम ने कहा कि पीड़ित मेरी बेटी थी. उसे न्याय दिलाना मेरी जिम्मेदारी है. दोषियों को चार महीने के भीतर कठोर सजा दिलाई जाएगी.

न्याय की गुहार

पीड़ित के माता-पिता शनिवार को मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र और कल्याण पूर्व की विधायक सुलभा गायकवाड के साथ सीएम देवेंद्र फडणवीस से मिले. इस दौरान परिवार ने अपनी पीड़ा साझा की और न्याय की गुहार लगाई. मुख्यमंत्री ने उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सीएम फडणवीस ने ठाणे के पुलिस कमिश्नर को निर्देश दिए कि पीड़ित के परिवार को किसी भी प्रकार की असुरक्षा महसूस न हो. परिवार को डरने की जरूरत नहीं है. अगर कोई उन्हें परेशान करेगा, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि दोषी अब जेल से बाहर नहीं आएंगे और उन्हें कठोर से कठोर सजा दी जाएगी.

बेटियों की सुरक्षा

मुंबई भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने इस मुलाकात के बाद कहा, ‘यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि बेटियों की सुरक्षा और न्याय का सवाल है. मुख्यमंत्री द्वारा उज्ज्वल निकम जैसे अनुभवी वकील को नियुक्त करना और एक महीने में चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.’ इसके अलावा उन्होंने पीड़ित के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये का चेक दिया. इस मौके पर विजय उपाध्याय, आईपी मिश्र, सीपी मिश्र आदि मौजूद थे.

क्या है मामला

कल्याण में बीते 23 दिसंबर की शाम को 13 साल की एक लड़की लापता हो गई थी, जब वह अपनी मां से 20 रुपये लेकर खाने के लिए कुछ खरीदने के लिए निकली थी. जब वह रात तक घर नहीं लौटी, तो लड़की के माता-पिता ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. 24 दिसंबर की सुबह जब वे स्थानीय पुलिस स्टेशन गए तो पुलिस को सूचना मिली कि भिवंडी के बापगांव इलाके में एक बैग में एक लड़की का शव मिला है जिसके बाद दंपत्ति को घटनास्थल पर ले उसकी शिनाख्त कराई गई.

इसके बाद पुलिस ने बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया था. पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर लड़की के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी, जबकि उसकी तीसरी पत्नी साक्षी (25 वर्ष) ने शव को ठिकाने लगाने में उसकी मदद की. पुलिस ने बीते 25 दिसंबर को बताया था कि मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि उस व्यक्ति के खिलाफ छह मामले दर्ज थे, जिनमें यौन उत्पीड़न के तीन मामले भी शामिल थे. इस साल अगस्त में उसे उसकी मानसिक अवस्था के आधार पर जमानत पर रिहा किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पैक्ड फूड के खतरों से अब स्कूल में बचेंगे बच्चे! FSSAI का नया दांव, शिक्षा मंत्रालय को लिखा पत्र

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…

1 minute ago

गोरखपुर और आगरा शिक्षक सीट पर सपा का मास्टरस्ट्रोक! BJP के बागी डॉ. संजयन और डॉ. आकाश अग्रवाल बने प्रत्याशी

UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…

6 minutes ago

भारत-ब्राजील फुटबॉल मैत्री मैच; कोलकाता के इस ऐतिहासिक मुकाबले में शामिल होंगे CMD उपेंद्र राय

भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…

10 minutes ago

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

2 hours ago