भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम होने वाला है. नए वर्ष 2025 के पहले हफ्ते में पीएमआई, ऑटो बिक्री एवं बैंक लोन ग्रोथ और वैश्विक आर्थिक आंकड़े बाजार की चाल निर्धारित करेंगे.
बीता हफ्ता शेयर बाजार के लिए मुनाफे वाला रहा. बाजार के मुख्य सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए. इस दौरान सेंसेक्स 657 अंक या 0.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,699 और निफ्टी 225 अंक या 0.96 प्रतिशत बढ़कर 23,813 पर बंद हुआ.
पिछले हफ्ते फर्मा और हेल्थकेयर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले इंडेक्स थे. मुख्य सूचकांकों में बढ़त की वजह बैंकिंग शेयरों में तेजी का होना था. 23 दिसंबर से 27 दिसंबर (25 दिसंबर की क्रिसमस की छुट्टी को हटाकर) तक के कारोबारी सत्र में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) द्वारा शेयर बाजार में 6,322 करोड़ रुपये की बिकवाली की गई है. वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 10,927 करोड़ रुपये का निवेश किया है.
स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के रिसर्च प्रमुख, संतोष मीणा ने कहा कि ”पिछला हफ्ता करेंसी फ्रंट पर काफी कमजोर रहा. इस दौरान रुपये में काफी गिरावट देखी गई. चालू खाता घाटे के आंकड़े 31 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. इसका बाजार पर सीधा असर होगा. वहीं, ऑटो सेल्स पर भी निवेशकों की निगाहें होगी और कोई भी अच्छी खबर बाजार का सेंटीमेंट बूस्ट कर सकती है.”
उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी फिलहाल अपने 200 दिनों के मूविंग एवरेज के आसपास बना हुआ है और आगे की मजबूती के लिए इसका इन स्तरों पर टिके रहना जरूरी है. 24,200 एक रुकावट का स्तर होगा. वहीं, 23,650 से लेकर 23,550 एक मजबूत सपोर्ट के रूप में काम करेंगे. अगर यह टूटता है तो आगे गिरावट देखने को मिल सकती है.
मास्टर ट्रस्ट ग्रुप के डायरेक्टर पुनीत सिंघानिया ने कहा कि बैंक निफ्टी ने वीकली चार्ट पर एक इनसाइड कैंडल बनाई है और यह लगातार 51,800 पर एक रुकावट का सामना कर रहा है. अगर यह इसके ऊपर बंद होता है तो 52,500 तक जा सकता है. अगर यह 50,900 के नीचे जाता है तो इसमें बिकवाली देखने को मिल सकती है और यह 50,200 का स्तर छू सकता है.
इसे भी पढ़ें- Cashless UP: तीन महीने में Digital लेन-देन ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, क्या आप जानते हैं वजह?
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…