विश्व शतरंज चैंपियन और भारत का गौरव गुकेश डी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने गुकेश की लगन और समर्पण की सराहना की और कहा कि उनकी आत्मविश्वास से भरी शख्सियत सभी के लिए प्रेरणादायक है. दोनों के बीच बातचीत में योग और ध्यान की परिवर्तनकारी क्षमता पर भी चर्चा हुई.
प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘x’ पर एक थ्रेड पोस्ट साझा किया:
“शतरंज चैंपियन और भारत के गर्व @DGukesh के साथ बेहतरीन बातचीत हुई! मैं पिछले कुछ वर्षों से उनके साथ जुड़ा रहा हूं और जो बात मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है, वह है उनकी लगन और समर्पण. उनका आत्मविश्वास वाकई प्रेरणादायक है. मैंने कुछ साल पहले उनका एक वीडियो देखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि वह सबसे कम उम्र के विश्व चैंपियन बनेंगे. आज उनका यह सपना उनकी मेहनत के बल पर साकार हो चुका है.”
उन्होंने आगे लिखा, “गुकेश आत्मविश्वास के साथ-साथ शांति और विनम्रता का भी प्रतीक हैं. जीत के बाद भी वे संयमित रहे और अपनी मेहनत से अर्जित इस उपलब्धि को समझदारी से संभाला. हमारी बातचीत में आज योग और ध्यान की परिवर्तनकारी क्षमता पर चर्चा हुई.”
प्रधानमंत्री ने गुकेश के माता-पिता की भी प्रशंसा की. उन्होंने कहा, “हर खिलाड़ी की सफलता में उसके माता-पिता की अहम भूमिका होती है. मैंने गुकेश के माता-पिता को उनकी हर परिस्थिति में उनके समर्थन के लिए सराहा. उनकी प्रेरणा कई युवा खिलाड़ियों और उनके माता-पिता को खेल में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगी.”
ये भी पढ़ें- कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट जीतकर देश लौटे डी गुकेश, चेन्नई में हुआ भव्य स्वागत
ये भी पढ़ें- महज 17 साल में रच डाला इतिहास, डी. गुकेश ने तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड; बने विश्वनाथन आनंद के बाद दूसरे भारतीय
इस मुलाकात के दौरान गुकेश ने प्रधानमंत्री को वह मूल शतरंज बोर्ड भेंट किया, जिससे उन्होंने अपनी ऐतिहासिक जीत हासिल की थी. यह बोर्ड, जिसे गुकेश और डिंग लिरेन दोनों ने ऑटोग्राफ किया है, अब प्रधानमंत्री के लिए एक खास यादगार बन गया है.
-भारत एक्सप्रेस
27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…
Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…
27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…
27 अक्टूबर 2026 के दैनिक राशिफल के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह और धनु समेत कई…
Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…