देश

सीएम हेमंत सोरेन ने शहीद अग्निवीर के आश्रित को नियुक्ति पत्र और 10 लाख मुआवजे का चेक सौंपा

झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में गुरुवार को चौथी बार शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन एक्शन मोड में दिखे. उन्होंने झारखंड मंत्रालय में पदभार ग्रहण के तुरंत बाद सेना के एक शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के भाई बलराम महतो को सरकारी नौकरी में नियुक्ति का पत्र और उनके परिजनों को 10 लाख रुपए के मुआवजे का चेक सौंपा.

इस अवसर पर गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन और चंदनकियारी के विधायक उमाकांत रजक भी मौजूद रहे. सेना में अग्निवीर के तौर पर सेवारत झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत चंदनकियारी प्रखंड की सिलफोर पंचायत के फतेहपुर निवासी अर्जुन कुमार महतो 22 नवंबर को असम के सिलचर में एक मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे. लंकेश्वर महतो के पुत्र अर्जुन कुमार महतो की अग्निवीर जवान के तौर पर 2023 में बहाली हुई थी.

मुआवजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी

हेमंत सोरेन ने कहा कि हमारी कैबिनेट ने पूर्व में ही ड्यूटी के दौरान शहीद या दिवंगत होने वाले अग्निवीर जवानों के एक आश्रित को सरकारी नौकरी और दस लाख रुपए मुआवजा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी. उन्होंने कहा कि चंदनकियारी निवासी अग्निवीर के निधन पर हमें गहरा दुख है और इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ खड़े हैं. उनके भाई को बोकारो जिला समाहरणालय में चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के रूप में नियुक्त किया गया है. अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि उनके परिजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का भी लाभ प्रदान किया जाए.

सोरेन ने कहा कि राज्य में उत्पाद विभाग में पिछले दिनों कांस्टेबल के रिक्त पदों पर बहाली की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. इस बहाली के दौरान राज्य के कई नौजवानों की मृत्यु की दुखद घटनाएं हुई थी. हमने इन घटनाओं की समीक्षा करने का निर्णय लिया है. राज्य में जल्द ही कांस्टेबल के रिक्त पदों पर नियुक्ति की जानी है, जिसमें निर्धारित मापदंडों के संशोधन पर विचार किया जाएगा.

9 से 12 दिसंबर तक, स्टीफन बने प्रोटेम स्पीकर

झारखंड की नवगठित विधानसभा का पहला सत्र 9 से 12 दिसंबर तक आहूत किया जाएगा. इस सत्र के संचालन के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है.  गुरुवार को राज्य के 14वें सीएम के रूप में शपथ लेने के बाद हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की पहली बैठक की, जिसमें छठी विधानसभा का प्रथम सत्र आहूत करने और प्रोटेम स्पीकर के मनोनयन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.

चार दिनों से इस सत्र के दौरान सबसे पहले नवनिर्वाचित विधायकों को छठी झारखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ दिलाई जाएगी. इसके बाद हेमंत सोरेन बतौर मुख्यमंत्री सदन में विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे. अपनी पहली कैबिनेट में सीएम सोरेन ने कुल सात प्रस्तावों को मंजूरी दी. राज्य में पहले से चल रही ‘मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना’ के तहत अब लाभार्थी महिलाओं को 1,000 के बदले 2,500 रुपए की राशि दिसंबर महीने से देने का पूर्व में पारित प्रस्ताव को लागू करने का निर्देश दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

2 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

16 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

2 hours ago

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago