अरविंद केजरीवाल.
Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली में कथित शराब घोटाला मामले में तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल ने AAP कार्यकर्ताओं के लिए एक संदेश भेजा है. जिसे उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने एक बैठक में सभी नेताओं से साझा किया. मंगलवार (9 अप्रैल) को सुनीता केजरीवाल ने जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी. जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी के कार्यकर्ता 14 अप्रैल को बाबा साहब भीमराव अंडेबकर जयंती को ‘संविधान बचाओ और तानाशाही हटाओ’ दिवस के रूप में मनाया जाए.
जेल में सीएम केजरीवाल से मुलाकात के बाद सुनीता केजरीवाल ने अपने आवास पर नेताओं की एक बैठक बुलाई थी. जिसमें उन्होंने सभी विधायकों और पार्टी नेताओं से कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता की सेवा जारी रखें, जिससे किसी को कोई भी परेशानी न हो.
इसके साथ ही सुनीता केजरीवाल ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल चाहते हैं कि 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंडेबकर की जयंती को ‘संविधान बचाओ और तानाशाही हटाओ’ दिवस के रूप में मनाया जाए.
इसे भी पढ़ें: सुसाइड नोट में किसी का नाम होना आत्महत्या के लिए उकसाने के अपराध में मुकदमा चलाने का एकमात्र आधार नहीं- दिल्ली हाइकोर्ट
सुनीता केजरीवाल ने आगे कहा कि 14 अप्रैल को पूरे देश में AAP कार्यकर्ता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने इक्ट्ठा होकर देश को बचाने का संकल्प लें. उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल तानाशाह सरकार के हर अत्याचार को बर्दाश्त करने के लिए तैयार हैं.
-भारत एक्सप्रेस
रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…
मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…
भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…
PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की एफआईआर रद्द करने…
Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर…