मां चंद्रघंटा पूजा-विधि, मंत्र आरती और उपाय.
Chaitra Navratri 2024 Day 3 Puja Vidhi Bhog Upay: चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है. ऐसे में आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की उपासना की जाएगी. मां चंद्रघंटा की पूजा करने से भय से मुक्ति मिलती है. साथ ही साहस और शक्ति में वृद्धि होती है. इतना ही नहीं, मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप की उपासना से साधक के जन्म-जन्मांतर के पाप मिट जाते हैं. माता चंद्रघंटा का स्वरूप कल्याणकारी और शांति प्रदान करने वाली है. चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा-विधि, भोग और खास उपाय जानिए.
मां चंद्रघंटा की पूजा लाल रंग के कपड़े पहनकर करना चाहिए. पूजन के दौरान माता को लाल रंग की चुनरी, फूल, रक्त चंदन अर्पित करना चाहिए. माता चंद्रघंटा को चमेली का फूल बेहद प्रिय है. इसलिए पूजन के दौरान चमेकी के फूल का इस्तेमाल जरूर करें. मां चंद्रघंटा को दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाना चाहिए. पूजन के अंत में दुर्गा चालीसा का पाठ और आरती करें.
ओम् देवी चंद्रघण्टायै नमः
या देवि सर्वभूतेषु मां चंद्रघण्टारूपेण संस्थिता
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः
जय मां चन्द्रघण्टा सुख धाम, पूर्ण कीजो मेरे काम
चन्द्र समाज तू शीतल दाती, चन्द्र तेज किरणों में समाती
मन की मालक मन भाती हो, चन्द्रघण्टा तुम वर दाती हो
सुन्दर भाव को लाने वाली, हर संकट में बचाने वाली
हर बुधवार को तुझे ध्याय, श्रद्दा सहित तो विनय सुनाए
मूर्ति चन्द्र आकार बनाए, शीश झुका कहे मन की बाता
पूर्ण आस करो जगत दाता, कांचीपुर स्थान तुम्हारा
कर्नाटिका में मान तुम्हारा, नाम तेरा रटू महारानी
भक्त की रक्षा करो भवानी
नवरात्रि के तीसरे दिन आज मां चंद्रघंण्टा के सामने ‘पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता, प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता’ इस स्तुति का कम से कम 51 बार पाठ करें. नवरात्रि के तीसरे दिन इस खास उपाय को करने से पैसों की तंगी दूर हो जाती है.
आज माता चंद्रघंटा को लाल फूल, एक तांबे का सिक्का या फिर तांबे की कोई भी एक चीज भेंट करें. पूजन की समाप्ति पर सिक्के को अपने पास रख लें. आप चाहें तो इस सिक्के तो गले में भी धारण कर सकते हैं. चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन इस उपाय को करने से सेहत अच्छी बनी रहती है.
यह भी पढ़ें: Surya Abhishek: रामनवमी पर होगा प्रभु श्रीराम का सूर्याभिषेक और सूर्य तिलक, जानें इसका महत्व
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…